Published On : Mon, Aug 22nd, 2016

अमेरिका से आई एक युवती ने आठ माह के बेटे की हत्या

Advertisement

nagpur-shameNagpur: बीमार पिता की देखभाल के लिए अमेरिका से आई एक युवती ने आठ माह के बेटे की हत्या के बाद कुएं में कूदकर जान दे दी. यह घटना हुड.केश्‍वर थाने के तहत स्वामीधाम नगरी में हुई. मृतक प्राजक्ता अरुण देशमुख (32) और उसका आठ माह का बेटा सर्वेश है. प्रॉजक्ता मूलत: अमरावती की निवासी है.

उसका भंडारा निवासी अतुल देशमुख से विवाह हुआ था. अतुल को सर्वेश के अलावा पांच साल की बेटी अरनवी है. अतुल चार साल से पत्नी और बच्चों के साथ अमेरिका के जाजिर्या में रहता है. वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उसके साथ प्राजक्ता का भाई भी रहता है. एक माह पहले प्राजक्ता के पिता का अमरावती में ऑपरेशन हुआ था.

उस वक्त प्राजक्ता पिता की देखभाल के लिए अमरावती नहीं आ पाई थी. उसने ऑपरेशन के वक्त पिता के पास नहीं होने का मलाल जताया था. यह देखकर अतुल ने उसे बच्चों के साथ यहां भेज दिया था. एक माह से प्राजक्ता बच्चों के साथ अमरावती में ही थी. 11 अगस्त को अतुल भी भारत आया. कुछ दिन ससुराल में बिताने के बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन शिल्पा के घर आया. शिल्पा घोगली की स्वामीधाम नगरी में रहती है. शनिवार की शाम अतुल बेटी अरनवी और भांजे क्षितिज को लेकर कस्तूरचंद पार्क में आया था. बेटा सर्वेश महज आठ माह का होने से उसने प्राजक्ता को घर में रहने दिया.

पति के जाने के कुछ देर बाद ही प्राजक्ता ने ननद शिल्पा को बाजार से राखी खरीदकर लाने का बताया. शिल्पा ने उसे घर में राखी होने से बाहर जाने से मना किया. प्राजक्ता पसंद की राखी लाने का बहाना कर बेटे के साथ घर से रवाना हो गई. शिल्पा ने प्राजक्ता के जाने को सामान्य तरीके से लिया. उसके काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर शिल्पा चिंतित हो गई. उसने अतुल को बुला लिया. अतुल ने जीजा राजेंद्र देशमुख और परिजनों की मदद से प्राजक्ता की खोजबीन की. प्राजक्ता का मोबाइल घर में ही होने से उससे संपर्क करना संभव नहीं था.

प्राजक्ता का कोई पता नहीं चलने पर अतुल ने हुड.केश्‍वर थाने पहुंचकर श्किायत दर्ज कराई. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके सभी थानों को सूचना दी. रात भर प्राजक्ता का कोई पता नहीं चलने से अतुल सुबह 6 बजे ही खोजबीन के लिए निकल पड.ा. उसे परिसर के कुएं में शव दिखाई दिए. उसने हुड.केश्‍वर पुलिस को सूचना दी. पीएसआई एन.डी. पुरभे तत्काल मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने दमकल जवानों की मदद से दोनों शव बाहर निकाले. पुलिस ने प्राजक्ता के खिलाफ बेटे की हत्या का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.