Published On : Mon, Jun 11th, 2018

महिला आईएएस ने सीनियर पर लगाए यौन शोषण के आरोप

Advertisement

चंडीगढ़: पंचकूला में तैनात पशुपालन विभाग के दो आईएएस अधिकारियों की आपसी लड़ाई अब खुलकर सबके सामने आ गई है। जूनियर आईएएस अधिकारी ने अपने सीनियर एसीएस स्तर के अधिकारी सुनील गुलाटी पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। मामले में पशुपालन मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि वे आरोपों की जांच मुख्य सचिव से कराएंगे। महिला अधिकारी की सुरक्षा का भी उचित प्रबंध किया जाएगा।

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी पर इससे पहले भी बीते वर्ष में दो आईएफएस अधिकारी दुर्व्यवहार के आरोप लगा चुके हैं। वहीं, महिला अधिकारी का भी अब तक का कार्यकाल विवादों भरा रहा है। महिला आईएएस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का खुलासा अपने फेसबुक वॉल पर रविवार सुबह पांच और छह बजे के बीच किया है।

उन्होंने तीन अलग-अलग पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने ताजा यौन उत्पीड़न मामले को साझा किया है, जबकि दो अन्य पोस्ट में पुराने मामले और रेवाड़ी के कोसली में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान और सौंपे गए दस्तावेजों का विवरण है।

उन्होंने आरोपों की शिकायत राष्ट्रपति को भी ऑनलाइन की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.