Published On : Mon, Dec 2nd, 2019

महिला यात्री ने प्लेटफार्म पर दिया बच्ची को जन्म, आरपीएफ ने भेजा हॉस्पिटल

Advertisement

नागपुर– सोमवार 2 दिसंबर को नागपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2, 3 के इटारसी छोर पर प्रसव पीड़ा से परेशान महिला यात्री को आरपीएफ. द्वारा सही समय पर मदत की गई, इस दौरान महिला की नार्मल डिलीवरी हुई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार सुबह प्रधान आरक्षक बसंत सिंह परिहार द्वारा उप निरीक्षक जी.एस.एडले को सूचना दी गई की इटारसी छोर पर एक महिला जो ट्रेन नं. 16032 अंदमान एक्सप्रेस के जनरल कोच से अपने तीन छोटे छोटे बच्चो के साथ उतरी है तथा उसे प्रसव पीड़ा हो रही है।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक द्वारा तुरंत घटना की जानकारी निरीक्षक आर.आर. जेम्स को देकर महिला आरक्षक अश्विनी मूलतकर को इटारसी छोर पर भेजा गया और स्टेशन उप अधीक्षक पंकज कुमार को सूचना देकर डॉक्टर कॉल करने के बारे में बताया। डॉ. सुमित द्वारा घटनास्थल पर पहुचने से पहले ही प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद डॉक्टर ने महिला का इलाज कर महिला को मेयो अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

इसके बाद उपनिरीक्षक जी.एस. एडले द्वारा महिला स.उ.नि. सुहासिनी लादे व महिला आरक्षक अश्विनी मूलतकर को महिला व नवजात बच्ची और उसके 3 बच्चो के साथ बैटरी कार मंगवाकर मेन गेट लाया गया तथा एम्बुलंस से मेयो अस्पताल इलाज के लिए रवाना किया गया.

Advertisement

मेयो अस्पताल मे डॉक्टर द्वारा इलाज कर महिला को वार्ड नं. 26 मे तथा नवजात बच्ची को वार्ड नं. 3 अति दक्षता विभाग मे भर्ती किया गया है। महिला का नाम शबाना शब्बो है और वह नामपल्ली हैदराबाद की जो दिल्ली से नामपल्ली तक जनरल कोच मे यात्रा कर रही थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.