Published On : Sat, Jul 29th, 2017

वाड़ी में महिलाओंने बंद करवाया अवैध ‘वाइन शॉप’

Advertisement


नागपुर: नागपुर जिले से गुजरने वाले सभी राजमार्गों पर स्थित शराब के ठेके और बियर बार आदि को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बंद किया गया था। इसी क्रम में अमरावती राजमार्ग पर वाड़ी इलाके के सभी शराब के दुकान भी बंद पड़े थे, जिससे परिसर की महिलाएं संतुष्ट थी। लेकिन कल शुक्रवार को यंहा स्थित ‘रेनबो वाइन शॉप’ दिनभर शुरू रखा गया। जिसकी भनक भीम शक्ति व त्रिरत्न मंडल की महिलाओं को लगते ही उक्त महिला-समूह ने कल शाम 7.30 बजे वाइन शॉप पर दस्तक देकर उसे जबरन बंद करवाया।

दरअसल आंदोलनकारी महिलायें इतनी आक्रमक हो गयीं थी कि, जब तक दुकान मालिक ने वाइन शॉप को ताला नहीं जड़ा, तब तक आंदोलनकारी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन में खड़गांव रोड, गौतम नगर टेकड़ी, एवं वाड़ी इलाके से बड़ी तादात में महिलाओं ने मोर्चे में हिस्सा लिया। इसकारण कुछ देर के लिए खड़गांव रोड़ पर यातायात बाधित हो गया था। दो घण्टे चले इस आंदोलन से पुलिस प्रशासन पूर्णतः बेखबर रहा। शराब की दुकानें पुनः शुरू करने कि इजाजत न दी जाये इसलिए महिलाओं ने नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस उपरांत भी फिर से दूकान शुरू होने से महिलाओं ने रोष व्यक्त किया।


इस आंदोलन में भीम शक्ति तथा त्रिरत्न मंडल की अध्यक्षा किरण चोखान्द्रे की नेतृत्व में नीलिमा सोमकुंवर ,चंदा नितनवरे संगीत गजभिए, भारती कापसे, सुजाता मेश्राम, किरण चोखान्द्रे, ज्योति गायकवाड़, सुनीता बोरकर, सविता ताबाने, विश्रांति ऊके, शीतल भांगे, इंदु भेंगे, बबीता खोब्रागडे, अश्विनी खोब्रागडे, उमा समर्थ, सुनीता शेंडे, प्रिया हावरे, तथा गौतम नगर टेकड़ी, वाड़ी की शेकडो महिलाओंने आंदोलन में हिस्सा लिया।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges