Published On : Mon, Aug 9th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

महिला आरोपियों ने ऑटो से मंगलसूत्र चुराई

Advertisement

नागपुर. ऑटो में सफर करते समय एक अज्ञात महिला आरोपी ने एक साथी महिला यात्री के पर्स से मंगलसूत्र चुरा ली। यह घटना अजनी पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है। पुलिस ने कमला सिद्धार्थ घोडेस्वार (60) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वे रहाटेनगर की निवासी हैं।

रविवार दोपहर को 12 बजे के आस पास कमला किसी काम से ऑटो से जा रही थी। लोहार समाज भवन की ईमारत के सामने से वे ऑटो पर चढ़ीं।

ऑटो में 30 से 35 वर्ष आयु वर्ग की 2 महिलाएं भी जा रही थीं। सफर के दौरान आरोपी महिलाओं ने कमल के पर्स से सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया। रामेश्वरी के मानवता स्कूल के निकट कमला ऑटो से उतर गई। लेकिन जब उनहोंने अपने पर्स का निरीक्षण किया तो उनहोंने मंगलसूत्र नहीं मिला। उन्होंने इस मामले की जानकारी अजनी पुलिस को दी। अजनी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.