Published On : Wed, May 30th, 2018

मेडीकल में महिला की टॉयलेट में ‘डिलीवरी’, खबर व्हाट्सएप्प पर ‘व्हायरल’ !

Advertisement

GMCH Nagpur
नागपुर: शहर के मेडिकल अस्पताल में टॉयलेट के भीतर एक महिला की डिलीवरी होने की खबर बुधवार को दिन भर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लॅटफॉर्मपर व्हायरल होती रही। घूम रहे मैसेज के अनुसार मेडिकल के वार्ड क्रमांक 22 यानि प्रसूति कक्ष के टॉयलेट में अस्पताल में भर्ती महिला की डिलीवरी हुई।

लेकिन नागपुर टुडे ने जब इस संबंध में जाँच पड़ताल की तो सोशल मीडिया में घूम रहा ये मैसेज झूठा होने की जानकारी सामने आयी। नागपुर टुडे संवाददाता ने मेडिकल जाकर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोसाविने से जानकारी ली तो इसके झूठी होने की जानकारी सामने आयी।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बाकायदा अस्पताल के सभी वार्ड में पूछताछ भी की जिसमे मैसेज में दी जा रही जानकारी ग़लत है ऐसा पता चला। इसके बाद हमने इंदिरा गांधी गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (मेयो) में भी उक्त घटना की सच्चाई पता की पर वहाँ भी ऐसा कुछ नहीं हुआ।

—Swapnil Bhogekar

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.