Published On : Mon, Oct 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

Advertisement

-आरोपी केटीपीएस में कार्यरत इंजीनियर

नागपुर: एक विधवा को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने वाले इंजीनियर के खिलाफ कोराडी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी इंजीनियर ज्ञानेश्वर अंभोरे (54) है। वह कोराडी थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत है। पीड़िता एक 41 वर्षीय महिला है। 2009 में पीड़िता की मुलाकात ज्ञानेश्वर से हुई थी। यह जान पहचान जल्द ही दोस्ती में तब्दील हो गई। इसी बीच महिला की शादी एक अन्य व्यक्ति से हो गई।

लेकिन शादी के बाद महिला के घर में अक्सर कलह-क्लेश का वातावरण हुआ करता था। चार साल बाद उसके पति ने से को तलाक दे दिया। 2018 में पीड़िता फिर से ज्ञानेश्वर के साथ संपर्क में आई। उन दोनों में कई बार मुलाकात हुई। ज्ञानेश्वर ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। साथ ही दोनों के बीच इंटीमेट पलों की तस्वीरें और वीडियो भी आरोपी ने बनाए।

पीड़िता ने जब ज्ञानेश्वर पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह उसे टालने लगा। पुलिस के पास जाने की धमकी देने पर उसने पीड़िता के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

Advertisement

इसके बाद भी वह अकसर उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता। आखिरकार पीड़िता ने कोराडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.