Published On : Sat, Apr 13th, 2019

मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस : चलती ट्रेन से गिरी महिला यात्री

Advertisement

नागपुर: स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हल्ला मच गया जब एक महिला मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस की खचाखच भरी जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह नीचे गिर पड़ी.

गनीमत रही कि महिला ट्रेन की चपेट में नहीं आई लेकिन गिरने से उनके पैर की हड्डी टूट गई. महिला यात्री का नाम उज्जैन निवासी संगीता मालवीय (45) बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता के पति नागपुर में काम करते हैं. वह उनसे मिलने आई थी और शुक्रवार सुबह उज्जैन जाने के लिए स्टेशन पहुंची.

उन्हें मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस से लौटना था. प्लेटफार्म 1 पर खड़ी उक्त एक्सप्रेस के पिछले भाग पर महिला कोच में जगह नहीं थी और जनरल कोच भी खचाखच भरी हुई थी. हाल यह था कि कई यात्री दरवाजे पर ही बैठे हुए थे. जाना जरूरी था इसलिए संगीता ने जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी. उन्हें दरवाजे के भीतर भी जाने की जगह नहीं थी और वह ट्रेन से गिर पड़ी. उनका पैर फ्रैक्चर हो गया.

वह जोर से कराह उठी जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर गया. ट्रेन की गति धीमी थी इसलिए वह बुरी तरह जख्मी होने से बच गई. जानकारी मिलते ही आरपीएफ सब इन्पेक्टर बीके पटेल, डिप्टी एसएस प्रवीण रोकडे, महिला कुली विशाखा डबले, सोनू गायकवाड़ व अब्दुल मजीद ने मिलकर उनकी मदद की और एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें मेयो हास्पिटल रवाना किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.