
नागपुर: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ₹5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के बेटे को जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की नौकरी और हर महीने ₹60 हजार स्टाइफंड दिलाने का वादा किया था। शिकायत के बाद वाठोड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में आरोपी विष्णु पवार ने पीड़िता के बेटे को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने दावा किया कि नौकरी लगने के बाद हर महीने ₹60,000 का स्टाइफंड भी मिलेगा।
आरोपी की बातों पर विश्वास कर पीड़िता ने अलग-अलग समय पर उसे कुल ₹5 लाख दे दिए। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही कोई नियुक्ति पत्र (अपॉइंटमेंट लेटर) दिया गया।
जब पीड़िता ने नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग की जानकारी मांगी तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालमटोल करता रहा। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर पीड़िता ने वाठोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी तो नहीं की।
AAI में नौकरी और 60 हजार स्टाइफंड का झांसा
मंदिर चोरी का खुलासा, CCTV वाला आरोपी गिरफ्तार #NagpurNews #Crime #TempleTheft #CCTV...
पिता की मौत के बाद उठाया बड़ा कदम #NagpurNews #RescueOperation #MissingChild #Police...
गिट्टीखदान के गायकवाड़ लेआउट में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #TheftCase...
हिंगना के चक्री घाट जंगल में अज्ञात युवक का शव मिला #NagpurNews...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




