Published On : Thu, Jun 7th, 2018

नवजात बेटी को कार से फेंककर चली गई मां, CCTV में कैप्चर हुई शर्मनाक घटना

Advertisement

मुजफ्फरनगर (यूपी): कार से आई एक मां अपनी नवजात बच्ची को किसी के दरवाजे पर छोड़कर चली गई। घटना का CCTV सामने आया है। बच्ची ने जब रोना शुरू किया, तब मोहल्ले के लोगों को घटना का पता चला। बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

– कोतवाली क्षेत्र की मुस्तफा गली में बुधवार को कार से आई एक महिला ने विंडो से बच्ची को किसी के दरवाजे की सीढ़ियों पर रखा और आगे बढ़ गई। इस दौरान महिला ने मुंह ढंका हुआ था। माना जा रहा है कि महिला बच्ची की मां होगी। जब बच्ची के रोने की आवाज लोगों को सुनाई पड़ी, तब वे बाहर निकले। मोहल्लेवालों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, लोग बच्ची को लाड़-प्यार से गोद में खिलाते रहे।
– मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद सुजाइलाही ने बताया कि बच्ची बुरी तरह रो रही थी। हम लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया।
– CCTV में साफ नजर आ रहा है कि सेंट्रो कार एक घर के सामने रुकती है। विंडो से एक महिला कपड़े में लिपटी 2-3 दिन की बच्ची को बाहर सीढ़ियों पर रखती है। उसके बाद गाड़ी आगे बढ़ जाती है।

– SSP सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि CCTV के आधार पर पुलिस की एन्वेस्टिगेशन में गाड़ी का पता चल गया है। कार HR 06 M 5005 पानीपत(हरियाणा) के अफसर रावल के नाम रजिस्टर्ड है। एक टीम को वहां भेजा गया है।
– चीफ मेडिकल ऑफिसर पीएम मिश्रा के मुताबिक, बच्ची को हॉस्पिटल की नर्सरी में रखा गया है। बच्ची को गोद लेने के लिए कई लोगों ने इच्छा जाहिर की है। इस संबंध में उन्हें कानूनी प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है।

– SSP ऑफिस में तैनात कांस्टेबल रेणु चौधरी ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है। इसी बीच प्रशासन ने बच्ची का नाम सुनैना रखा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.