Published On : Mon, Jul 12th, 2021

चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला की मौत

Advertisement

Representational Pic

नागपुर: अपनी गर्भवती बहन की देखभाल करने जा रही महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफार्म पर जोर से गिर पड़ी और बुरी तरह जख्मी हो गई. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. मृत महिला यात्री का नाम प्रयागराज निवासी सविता रानी चंदन कुमार मेहता (34) बताया गया है. सविता के साथ उसके 10 और 7 वर्ष के 2 पुत्र व 18 वर्ष का भाई भी सफर कर रहा था. दुर्घटना रविवार सुबह करीब 11.10 बजे ट्रेन 02792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से हुई.

बच्चों के लिए खाने का सामान लेने उतरी थी
मिली जानकारी के अनुसार, सविता की बहन काजीपेठ में रहती है. वह गर्भवती होने से उसकी देखभाल के लिए वह अपने 2 बच्चों और भाई के साथ ट्रेन 02792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से काजीपेठ के लिए रवाना हुई. सुबह करीब 11 बजे ट्रेन नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर पहुंची. व

ह अपने बच्चों के लिए कुछ खाने का सामान लेने ट्रेन से उतरी. सामान लेने में देर हो रही थी और इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी. यह देखते ही सविता ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन स्पीड तेज होने से वह संतुलन नहीं बना सकी. इससे वह प्लेटफार्म पर ही सीने के बल जोर से गिर पड़ी.

उसे सीने, कंधे और कमर में चोट आ गई. आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत उसे मेयो में भर्ती कराया लेकिन करीब 1 बजे उसने दम तोड़ दिया. जीआरपी ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. अब उसके 2 मासूम बच्चों बुरा हाल है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.