Published On : Mon, Oct 4th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

ज़हरीले जानवर के काटने से महिला की मौत

Advertisement

नागपुर: निद्रावस्था में एक महिला को ज़हरीले जानवर ने काटा और इसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना न्यू कामठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लुंबिनीनगर इलाके में हुई है। मृतक 49 वर्षीय छाया प्रकाश वासनिक है। शुक्रवार की रात को छाया अपने घर में सो रही थी।

रात को करीब 2 बजे किसी ज़हरीले जानवर ने उन्हें पैर में काट लिया। इसके चलते छाया जाग गई और उन्हें तबियत बिगड़ने का अहसास होने लगा। दर्द में चिल्लाती छाया की आवाजें सुनकर उसके परिजन भी जाग गए।

Gold Rate
22 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,700/-
Gold 22 KT ₹ 1,41,100 /-
Silver/Kg ₹ 3,08,600 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्हें इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रस्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement