Published On : Mon, Sep 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

चक्कर खाकर गिरने से महिला की मौत

Advertisement

नागपुर: हाल ही में दिघोरी निवासी शीला राजेश सिंह (53) अपने पति के साथ टू व्हीलर वाहन में पीछे बैठकर जा रही थी इसी दौरान अमरावती बायपास ओवर ब्रिंज के निकट उन्हें अचानक चक्कर आने लगा और वे संतुलन बिगड़कर गाड़ी से निचे गिर गई।

इस दौरान उनके सर पर गंभीर चोटें आईं। हालांकि उनके पति गाड़ी का संतुलन बनाए रखने और खुद को महफूज़ रखने में सफल रहे, लेकिन शीला की हालत बहुत ख़राब थी।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उनके पति और स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में ले जाने की व्यवस्था की लेकिन उनहोंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में प्राप्त जानकारी के आधार पर हिंगणा पुलिस स्टेशन में पुलिस उप निरीक्षक कुथे ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.