Published On : Fri, Jul 14th, 2017

नागपुर रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चो के साथ की सुसाईड की कोशिश

Advertisement


नागपुर:
नागपुर रेलवे स्टेशन में एक महिला यात्री ने अपने बच्चो के साथ प्लेटफॉर्म में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी लेकिन सतर्क यात्री और अब्दुल नामक कुली की वजह से महिला अपने इरादे में कामियाब नहीं हो सकी।

मिली जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय महिला मिना शिवप्रसाद पनवा आज सुबह ही उड़ीसा से आनेवाली गांधीधाम एक्सप्रेस से नागपुर स्टेशन पर उतरी। प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद काफी देर तक वह वही बैठी रही। वह बार बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म को निहार रही थी महिला की हारकर पर संदेह होने पर हरकत में आये कुली और अन्य यात्रियों ने उससे पूछताछ की उस पर शक होते ही उसे तुरंत प्लेटफॉर्म से दूर किया गया। लोगो ने उसे प्लेटफॉर्म से भगाया लेकिन महिला वहाँ से जाने के बाद फुट ओवर ब्रिज पर खड़ी होकर ट्रेन को एक टक देख रही थी उसकी हरकत की जानकारी आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने जब उससे पूछताछ की तो महिला मानसिक तौर पर काफ़ी परेशान लग रही थी और उसके साथ उसका दो वर्ष का बालक और उससे छोटी एक बच्ची भी थी।

महिला को शांत कराकर बाद में जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया की उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है इसलिए वह सुसाईड कर रही है लोगो ने जब उससे उसका नाम पूछा वह भी उसने नहीं बताया। मौके पर पहुँचे आरपीएफ के सिपाहियों ने महिला को अपने कब्जे में लेकर उसे प्रियदर्शनी महिला आश्रम में भेज दिया गया है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.