Published On : Mon, Jul 24th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Twitter हुआ X, नाम और Logo चेंज, सिर्फ यहां नहीं खत्म होगी कहानी

जानिए Musk का असली मकसद
Advertisement

नई दिल्ली,: Twitter अब X है. X.com ओपन करने पर आप Twitter पर पहुंच जाएंगे. Twitter का लोगो बदला जा चुका है. अब चिड़िया की जगह आपको X दिखेगा. अब आप Tweet नहीं शायद Xweet करेंगे… दरअसल Twitter के मालिक Elon Musk ने Twitter ब्रांड को खत्म करने की तैयारी पूरी कर ली है और अब इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म का नया दौर शुरू हो चुका है.

Twitter का लोगो और नाम के साथ अब नया URL (X.com) भी आ गया है. अब आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे. हम इस आर्टिकल में आपके उन्हीं तमाम सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे. Twitter ब्रांड खत्म करने के पीछे क्या मकसद हो सकता है? बने बनाए ब्रांड को क्यों खत्म कर रहे हैं मस्क? नाम बदलने से क्या बदल जाएगा? वगैरह.. वगैरह.. X लाने के पीछे Elon Musk का एक बड़ा प्लान है मोटे तौर पर कहें तो इस प्लैटफॉर्म से उन्हें ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जेनेरेट करना है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.