Published On : Tue, Nov 27th, 2018

महाराष्ट्र: मराठा को मिलेगा 16 फीसदी आरक्षण, पहले से रिजर्व 52% से नहीं होगी छेड़छाड़

Advertisement

मंगलवार को सीएम फडणवीस ने कहा कि वह 52 फीसदी आरक्षण में बिना किसी छेड़छाड़ के मराठा समाज के लोगों को अलग से आरक्षण का प्रावधान करेंगे.

दीपक भातुसे, मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार मराठा समाज के लोगों को आरक्षण देगी. मंगलवार को सीएम फडणवीस ने कहा कि वह 52 फीसदी आरक्षण में बिना किसी छेड़छाड़ के मराठा समाज के लोगों को अलग से आरक्षण का प्रावधान करेंगे. उन्होंने कहा कि मराठा समाज को स्वतंत्र रूप से आरक्षण दिया जाएगा. इस फैसले को लेकर उनकी सरकार प्रतिबद्ध है. सरकार ने फैसला लिया है कि मराठा समाज को 16 फिसदी आरक्षण मिलेगा. मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में मराठा समाज को 16 फिसदी आरक्षण देने पर चर्चा हुई. कांग्रेस की सरकार में गठित कमेटी ने मराठा समाज के लोगों को 16 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश की थी. बताया गया है कि सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर मूल्यांकन करके मराठा समाज को आरक्षण दिया जाएगा. गुरुवार को इस आरक्षण बिल को विधानसभा में रखा जाएगा. आरक्षण की मांग को लेकर मराठा पिछले एक साल में दो बड़े आंदोलन कर चुके हैं.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले मराठा समुदाय के लिये आरक्षण की सिफारिश करने वाली राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को महाराष्ट्र विधानसभा में पेश करने के मुद्दे पर मंगलवार को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई. विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पिछले सप्ताह से रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने की मांग कर रही हैं. विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को सदन की बैठक शुरू होते ही प्रश्नकाल की घोषणा की, तभी सदन में कांग्रेस के उपनेता विजय वड्डेटिवार ने सदन को 10 मिनट के लिये स्थगित करने का अनुरोध किया क्योंकि विधानसभा परिसर में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक चल रही थी.

बागड़े ने इसके बाद निचले सदन की कार्यवाही को 10 मिनट तक के लिये स्थगित कर दिया. बाद में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन सुभाष साबने ने सदन की बैठक को दोपहर सवा 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दिया. साबने सदन में आकर इसे फिर स्थगित करने की घोषणा करते, इससे पहले ही वाड्डेटिवार सदन में आ गये और उन्होंने विपक्ष के सभी नेताओं से सदन में लौटने के लिये कहा.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges