Published On : Thu, Nov 26th, 2020

भारत स्काउट गाईड की पहल से विद्यार्थियों ने सीखें डिजास्टर मैनेजमेंट से बचाव के गुण

Advertisement

नागपुर– राज्य आपत्ती प्रतिसाद दल ( SDRF), जिल्हाधिकारी कार्यालय नागपुर जिल्हा, जिल्हा आपत्ति व्यस्थापन अधिकारी कार्यालय नागपुर जिल्हा (DDMA) और नागपुर भारत स्कॉउट गाईड नागपुर के संयुक्त प्रयास से नागपुर जिले के राज्य पुरस्कार प्राप्त स्कॉउट्स, गाईड्स, रेंजर्स और रोवर्स इनके लिए आयोजित आपत्ती व्यवस्थापन ( Disaster Management) की एक दिवसीय कार्यशाला ( Workshop ) अंबाझरी उद्यान नागपुर यहा संपन्न हुई. नागपुर भारत स्कॉउट गाईड ,नागपुर के जिल्हा आयुक्त तथा प्राथमिक शिक्षणाधिकारी चिंतामन वंजारी के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला सफल हुई .

इस आपत्ती व्यवस्थापन ( Disaster Management) की कार्यशाला मे नागपुर के करीब 25 स्कॉउट्स, गाईड्स, रेंजर्स, रोवर्स और प्रशिक्षक शामिल हुए . कार्यशाला में विद्यार्थियो को राष्ट्रीय और राज्य आपत्ती प्रतिसाद दल के विषय मे प्राकृतिक तथा मानवी (कृत्रिम) आपदा से संरक्षण एवं व्यवस्थापन, अग्नि के विविध प्रकार और फायर फाइटिंग स्किल, बाढ़ आपदा से बचाव के विविध प्रकार और उसके लिए उपयोग में आनेवाली विकसित तथा पारंपारिक साधन साहित्यों के उपयोग, शिशुओं को आपातकालीन परिस्थिति में और वयस्क व्यक्तीओ को हृदयघात तथा कार्डिक अटैक आने पर दिए जानेवाले हृत्फुफ्फुसीय पुनर्जीवन ( CPR ) के विषय में प्रात्यक्षिक सहित जानकारी दी गई.

इस एक दिवसीय आपत्ती व्यवस्थापन कार्यशाला मे जिल्हा आपत्ति व्यस्थापन अधिकारी, नागपुर जिल्हा (DDMA) के अंकुश गावंडे , जिल्हा समुपदेशक विनय सोनी , राज्य आपत्ती प्रतिसाद दल, महाराष्ट्र राज्य (SDRF) के उपविभागीय पोलिस अधिकारी सुरेशकुमार कराडे , पोलिस निरीक्षक ललित मिश्रा , पोलिस उपनिरीक्षक अजय कालसर्पे , पोलिस उपनिरीक्षक सृजित जाम्बिली , पोलिस उपनिरीक्षक राधेलाल मंडावी और अग्निशमन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी धोटे ने आपत्ती व्यवस्थापन संबंधी विविध विषयो पर विस्तृत जानकारी और प्रात्यक्षिक सहित मार्गदर्शन किया, साथ ही इस मौके पर नागपुर भारत स्कॉउट गाईड नागपुर की जिल्हा संघटक (गाईड) मंजूषा जाधव , यूनिट लीडर सचिन थोरात, निशांत वासनिक, अरविंद नकाशे, स्कॉउट मास्टर शेखऱ कोलते और सागर श्रीवास उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.