Published On : Fri, Aug 16th, 2019

सभी के सहयोग से हम शिखर की ओर बढ रहे है – डॉ. बृजेश दीक्षित

Advertisement

स्वतंत्रता दिन पर हिंगना मार्ग का हुआ ट्रायल रन

नागपूर: महा मेट्रो की नागपूर मेट्रो रेल परियोजना के रिच क्रमांक -3 के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन परिसर में स्वतंत्रता दिवस के निमित्त ध्वजारोहन महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ.बृजेश दीक्षित के हस्ते संपन्न हुआ. कार्यक्रम के बाद एक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन लिया गया. उपस्थितो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए डॉ. दीक्षित ने कहा कि सभी के सहयोग से महा मेट्रो प्रगतिपथ पर अग्रसर होते हुए उपलब्धीयों को हासिल कर रही है.

आज का दिन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है.खापरी मार्ग पर ट्रेन संचालित करने के बाद आज हम एक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन प्रारंभ करने जा रहे है. महा मेट्रो के कार्यकाल और सफर का जिक्र करते हुए कहा निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण विश्व्स्तरीय कार्यप्रणाली के माध्यम ने महा मेट्रो ने अपनी अलग पहचान बनाई है. परियोजना से जुडे मेट्रो परिवार के सदस्य,श्रामिकवर्ग, ठेकेदार, सलाहकार और प्रत्यक्ष व अप्रत्क्षरूप से जुडे सभी वर्ग का आभार मानते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि सतत 24 घंटे कार्य करने वाले श्रामिकों से हमे सीख लेनी चाहिए कि उनकी मेहनत के बल पर हम शिखर की ओर बढ रहे है.

डॉ. दीक्षित ने कहा कि मेट्रो परियोजना को कार्यान्वित करना आसान है, लेकीन अच्छी सर्विस देना सबसे महत्वपूर्ण है. यात्री सुविधा समाधानकारक होनी चाहिए. उन्होने स्पष्ट कहा कि, हमे उच्चस्तरीय सर्विस प्रदान करनी है. हमारे यात्री जो निर्णय लेंगे उसी अनुरूप हमें सेवाए प्रदान देनी होगी. उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से महा मेट्रो ने परियोजना के साथ साथ जो अद्वितीय कार्य किए है, उसी के आधार पर हमारी जिम्मेदारी बढती जा रही है . महा मेट्रो द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा महाराष्ट्र तथा भारत में हो रही है यह विचार डॉ. दीक्षित ने संबोधित करते हुए व्यक्त किए. मेट्रो द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारीयों को प्रबंध संचालक डॉ.बृजेश दीक्षित के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रारंभ में प्रबंध निदेशक ने ध्वजारोहन कर परेड की सलामी स्वीकार की. इस मौके पर संचालक (परियोजना ) महेश कुमार, संचालक (रोलिंग स्टॉक ) सुनील माथुर, संचालक (वित्त) एस शिवमाथन प्रमुख रूप से मौजूद थे.

Advertisement

मेट्रो ट्रायल रन देखा नागरिकों ने आश्चर्य चकित हुए नागरिक
सुभाष नगर मेट्रो रेल स्टेशन से सजी-संवरी माझी मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन प्रारंभ हुआ. ट्रेन का हॉर्न बजते ही एमआयडीसी मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों ने अपने वाहन सडक किनारे खडे कर ट्रेन का नजारा देखने में मशगूल हो गए. अंबाझरी तालाब के किनारे नागरिकों की लगी भीड ने ट्रेन देखते ही करतलध्वनी से ट्रेन का स्वागत कर ख़ुशी का इजहार किया. ट्रेन में सवार महा मेट्रो के अधिकारी और अतिथिगण अंबाझरी तालाब का ट्रेन से विहंगम नजारा देख रोमांचित हो उठे. ट्रेन ट्रायल रन की धीमी रफ्तार से दुरी को तय करते हुए झांसी राणी स्टेशन तक पहुंची. ट्रेन के आते और जाते समय उत्तर अंबाझरी मार्ग पर चलने वाले नागरिक और विद्यार्थी तथा हिल टॉप, एलएडी चौक, धरमपेठ, शंकर नगर चौक क्षेत्र के निवासीयों ने अपने घरों की गैलरी और छत से मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तस्वीरे मोबाईल कॅमरें में कैंद करते रहे .

महा मेट्रो की अब तक की उपलब्धीयां
21 अगस्त 2014 नागपूर मेट्रो रेल परियोजना का भूमिपूजन हुआ. 18 फरवरी 2015 को नागपूर मेट्रो रेल परियोजना की स्थापना. 31 मई 2015 को नागपूर मेट्रो रेल परियोजना का कार्यारंभ हुआ. 30 सितंबर 2017 को नागपूर मेट्रो रेल परियोजना ट्रायल रन की शुरुवात हुई. 21 एप्रिल 2018 को एयरपोर्ट साउथ से खापरी मेट्रो स्टेशन तक जॉय राईड शुरू हुई. 7 मार्च 2019 को रिच -1 (खापरी से सिताबर्डी इंटरचेंज) मार्ग का शुभारंभ हुआ.15 अगस्त 2019 को रिच -3 मार्ग ट्रायल रन की शुरुवात हुई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.