Published On : Fri, Jan 24th, 2020

खासदार क्रीड़ा महोत्सव के वॉलीबॉल में यूथ, समर्थ स्पोर्ट्स क्लब बने विजेता

Advertisement

नागपुर– खासदार क्रीड़ा महोत्सव में यूथ स्पोर्ट्स क्लब (काटोल ) ने समर्थ व्यामशाला को हराकर जिलास्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा में अंडर-18 बॉयज ग्रुप का खिताब अपने नाम किया। वही गर्ल्स ग्रुप में समर्थ व्यायामशाला ने अपने प्रतिस्पर्धी टीम को हराकर खिताब जीता।

बॉयज ग्रुप में मोवाड़ की टीम जबकि गर्ल्स में विनस स्पोर्ट्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रुप के मेन्स में नागपुर पुलिस और वूमेंस ग्रुप में समर्थ व्यायामशाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रेशमबाग स्थित विनस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर खेले गए अंडर-18 बॉयज फाइनल में यूथ स्पोर्ट्स क्लब ने समर्थ व्यायामशाला पर 25-19,25-12,25-6 से जीत दर्ज की।

गर्ल्स ग्रुप में समर्थ व्यायामशाला ने यूथ स्पोर्ट्स क्लब को रोमांचक फाइनल में 25-15,25-20,25-16 से मात देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.