Published On : Sun, Oct 18th, 2020

पुलिस और नागरिकों के बीच खाई पाटने का का काम करेंगे – डी सी पी नागपुर लोहित मतानी

Advertisement

दि जेंटलमेन शो में कहा अपराध पर नकेल कसेंगे।

नागपुर: पूरे विश्व के सिंधी समाज से जुड़ी एकमात्र संग़ठन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा आयोजित दि जेंटलमेन शो जो कि विश्व के 97 देशों में और पूरे देश मे लाखों दर्शकों द्वारा बेहद दिलचस्पी से देखा जाता है।।शो का बेहद कुशलता और रोचक अंदाज से संचालन करते है संगठन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डॉ राजू मनवानी।।विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि शनिवार के शो में जेंटलमेन थे नागपुर के डी सी पी परिमंडल 3 के आई पी एस लोहित मतानी जी।। जिन्होंने अभी 7 दिन पूर्व अमरावती से नागपुर आकर अपना चार्ज संभाला है।।शो में उनका परिचय और स्वागत करते हुए प्रताप मोटवानी ने बताया पूरे महाराष्ट्र से एकमात्र आई पी एस पुलिस अधिकारी लोहित जी मतानी ने पूरे देश के सिंधी समुदाय को गौरवान्वित किया है।

पूरे विश्व के सिंधी समाज को यह प्रेरणास्त्रोत संदेश दिया है।अगर लगन और मेहनत की जाए तो सिंधी समाज के युवा आई पी एस या आई ए एस बनना मुश्किल नही मोटवानी ने अमरावती के समाजसेवी पितातुल्य नानक आहूजा का धन्यवाद किया आज के जेंटलमेन शो में अनमोल रत्न अतिथि देने हेतु सहयोग करने में मोटवानी ने सम्मानपूर्वक उन्हें आमंत्रित किया और डॉ राजू मनवानी ने उन्हें सत्कारपूर्वक पूछा कि उनकी जीवन यात्रा कैसे शुरू हुई।।
मतानीजी ने बताया उनका जन्म राजस्थान कोटा में हुआ।

उन्होंने 2012 में इंजीनियरिंग पास की और मुझे विदेश में नोकरी के ऑप्शन थे पर मुझे देश मे ही काम कर देश की सेवा करनी थी इसीलिए मैंने 2014 में आई पी एस की परीक्षा पास कर पुलिस की सर्विस जॉइन की।पुलिस में हम लोगो को मौका मिलता है हम प्रत्यक्ष आम नागरिकों के संपर्क में आकर काम कर सकते है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जलगांव में वे अतिरिक्त एस पी थे रामटेक उपखंड में एस डी पी ओ के रूप में तैनात थे और उसके बाद अमरावती में एस आर पी एफ कमांडेंट थे।।अभी उनकी नियुक्ति नागपुर में परिमंडल 3 में डी सी पी पद पर हुई है। नागपुर आते ही उन्होंने एक वीडियो से अपील जारी की है जिसमे उन्होंने नागपुर की आम जनता से कहा है कि आम जनता उनसे 24 घंटे सातों दिन सीधे उनके मोबाइल क्रमांक 7028059687 पर सम्पर्क कर अवैध गतिविधियों की सूचना दे सकती है जुआ स्पॉट, अवैध शराब और आई पी एल सट्टेबाजी से संबंधित इनपुट कर सकती है। में नागरिकों के लिए सदैव उपस्तिथ रहूंगा। अभी तक उन्हें 20 से ज्यादा काल आये है जो खुले में शराब बिक्री के संबंध में है।उन्होंने कहा कि वह इस तरह की गतिविधियों की निश्चित रूप से कारवाही करेंगे

नव नियुक्त डीसीपी को लोगों से ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की मदद लेने के लिए कहा जाता है, जो बिना सोचे-समझे या गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की मदद लेती हैं। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया वीडियो वायरल हो गया।

नागपुर डीसीपी के रूप में मातानी जोन -3 का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका अन्य क्षेत्रों में कोतवाली, महल, वर्धमान नगर, पचपौली, गणेशपेठ, शांति नगर, लकड़गंज और तहसील पर अधिकार क्षेत्र है।

मातानी ने अपने कर्मियों की संख्या पर की गई शिकायतों के प्रभावी निवारण को सुनिश्चित करने के लिए एक अलग रजिस्टर बनाए रखने का भी निर्देश दिया है। अधिकारी ने अपने संदेश में स्थानीय निवासियों को यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस शिकायतकर्ताओं या किसी भी खुफिया सूचनाओं को निर्धारित समयावधि में हल करना सुनिश्चित करेगी। मटानी ने कहा, “अगर मैं किसी मीटिंग या किसी अन्य काम में व्यस्त हूं, तो मेरी आरटीपीसी (रेडियो टेलीफोनी पुलिस कांस्टेबल) को शिकायतों को नोट करने के लिए सौंपा जाएगा।”

यह कदम अपनी तरह का पहला है जहां शीर्ष पुलिस ने अपना संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से साझा किया है। उन्होंने नागरिकों और पुलिस के बीच की खाई को पाटने के लिए इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र में अपराधों पर नकेल कसेंगे।।उन्होंने बताया कि उनका विवाह जबलपुर से मंजीत जी से हुआ वह भी ऐसी अपराध से जुड़ी महिलाओं को वहाँ से निकाल उन्हें स्व योजगार हेतु प्रेरित करती है।और उसमे वह भी उन्हें पूरा सहयोग देते है।।वह मानते है कि अधिकांश अपराधी मजबूरी में अपराध करते है कोर्ट से उन्हें सजा मिलती है पर अगर उन्हें सही ढंग से मोटिवेशन किया जाए तो वह अपराध का रास्ता छोड़ सामान्य जिंदगी जीते है।।वे स्व योजगार के तहत उन्हें सेनेटाइजर,अगरबत्ती और अन्य ऐसी वस्तुओं को बनाने की ट्रेनिंग देते है ताकि वह खुद कमा कर जीवन यापन कर अपराध से दूर हो सके उन्होंने अपना आदर्श नागपुर के पुलिस वर्तमान आयुक्त अमितेश कुमार को मानते है।।उन्हें सौभाय है कि उनके नेतृत्व में उन्हें कार्य करने का अवसर मिला है

मतानी जी ने बताया कि उन्होंने 3 पुस्तके भी लिखी है जिसे बढ़िया रेस्पॉन्स मिल रहा है।।अंत में उन्होंने डॉ राजू मनवानी और प्रताप मोटवानी का आभार माना लाखों दर्शकों के बीच उन्हें आने का मौका दिया ।और सिंधी समाज को संदेश दिया आपस मे मिल कर कार्य करे।और समाज के बच्चों को आई ए एस और आई पी एस के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया।। शो के अंत मे दादा गोपालदास सजनानी और सुहिना सिंधी के अध्यक्ष पीताम्बर पीटर ढलवानी ने किया।।विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने मोहितजी का शो के लिए समय देने का आभार माना।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.