Published On : Wed, Jul 26th, 2017

क्या बागी कांग्रेसी नगरसेवक होंगे पार्टी से निलंबित ?

Advertisement

नागपुर – नागपुर महानगर पालिका के बाग़ी कांग्रेसी नगरसेवकों पर पार्टी ने कड़ी कार्रवाई किये जाने के संकेत दिए है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शहराध्यक्ष विकास ठाकरे को भेजे गए पत्र में पार्टी से बगावत कर अलग गुट बनाने वाले नगरसेवकों पर कार्रवाई किये जाने की बात कही गई है। पार्टी से यह पत्र प्राप्त हो जाने के बाद शहर कांग्रेस कमिटी फ़िलहाल वकीलों से क़ानूनी सलाह ले रही है जिससे की वह मजबूती के साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दे सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सभी बागी नगरसेवकों को 15 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान अगर पार्टी को संतोषकारक जवाब नहीं मिलता है तो बागियों पर पार्टी से निलंबन की गाज भी गिर सकती है। पार्टी की अंदरूनी कलह का मामला अदालत तक पहुँच गया था जिस वजह से पार्टी अब संभल कर कदम उठा रही है। इसके पीछे की वजह है की अगर बागी फिर इस आदेश के ख़िलाफ़ अदालत गए तो वहाँ मजबूती से पक्ष रखा जा सके।

पार्टी के शहराध्यक्ष विकास ठाकरे ने गुरुवार को नोटिस जारी किये जाने की जानकारी देते हुए कहाँ की कई दावेदारियों के बीच पार्टी ने किसी एक उपयुक्त को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया था। जिन्होंने पार्टी से बगावत की वह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर ही विजयी हुए इसलिए वह कांग्रेस के ही नगरसेवक है। पार्टी हाईकमान बागियों के रुख पर नाराज है इसीलिए उन्हें उचित कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges