Published On : Thu, Jan 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

खुलने नहीं देंगे स्कूल,स्कूल चालू करने का निर्णय गलत-अग्रवाल

Advertisement

विदर्भ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संदीप अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महाराष्ट्र सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय की आलोचना की और उसे सरासर गलत बताया।

अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश की शिक्षण मंत्री ने मुख्यमंत्री से प्रदेश की स्कूलों को चालू करने की मांग की है और कहा है कि कोविद प्रोटोकॉल के अंतर्गत स्कूल चालू करने में कोई तकलीफ नहीं है ओर प्रदेश की सभी स्कूलों को 1 से 12 तक 24 जनुवारी से शुरु किया जायेगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अग्रवाल ने कहा एक तरफ देश में जहां कोरोना अपने चरम पर है रोजाना देश में 2 से 2.5लाख मरीज निकल रहे हैं वही प्रदेश मे 40 से 45 हजार मरीज और नागपुर जैसे शहर में 2500 मरीज रोजाना निकल रहे हैं उस दौरान इस प्रकार का निर्णय पूरी तरह गलत और हिटलरशाही है।सरकार जहा कोविद प्रोटोकॉल का ज्ञान देकर पल्ला झाड़ रही है वही प्रदेश की स्कूलों ने पिछले 2 सालों में एक भी सरकारी आदेश का पालन नहीं किया, केवल कागज निकाल कर खानापूर्ति हमेशा शिक्षण विभाग कर रहा है।

ऐसे माहौल में जब हर इंसान अपनी जिंदगी से झुंज रहा है ऐसे समय जनता के साथ न खड़े रहकर केवल शिक्षण सम्राटों के साथ सरकार खड़ी है।

Advertisement

अग्रवाल ने कहा कि देश में तकरीबन 40 हजार बच्चे कोविद से संक्रमित है और तकरीबन 82 हजार बच्चे कोरंटीन है ऐसी स्थिति में स्कूल खोलना समझ से परे है।

अग्रवाल ने कहा की पिछले 2 सालों से हम सब के बच्चे ऑनलाइन पड़ रहे हैं और अब सेशन खत्म होने को भी केवल 2 महीने बाकी है तो फिर ऐसी हड़बड़ी क्यो?न चाहते हुए भी हम लोग मजबूरी में फीस अदा कर रहे हैं और बच्चों को पड़ा रहे है और 2 महीने हम ऑनलाईन पड़ा लेंगे जब पालक को तकलीफ नहीं तो सरकार और स्कूल क्यो जल्दी कर रहा है इसका जवाब जरूरी है।

अग्रवाल ने कहा कि जब हम बड़े ही कोविद नियमों का पालन नहीं कर सकते तो बच्चे कैसे कर पाएंगे। सरकार और स्कूलों को भी यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि अगर स्कूल परिसर में बच्चे को कोविद हो जाता है तो इसकी जवाबदेही किसकी रहेंगी यह भी तय करना जरूरी है।

अग्रवाल ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि वे अपने तुगलकी फरमान को बदले और पूरा सेशन ऑनलाईन चालू रखे।अग्रवाल ने पलको से भी संघटित होकर लड़ने को कहा और निवेदन किया कि अगर सरकार नही मानती है तो हम भी अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges