Published On : Thu, May 23rd, 2019

नाना क्या वाकई अब, गडकरी से हारने के बाद राजनीती से संन्यास लेंगे ?

Advertisement

नागपुर- कभी कभी राजनीती में ऐसी बातें या ऐसे भाषण नेताओ की ओर से भी दिए जाते है. जिसके बाद या तो उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ती है या फिर वो अपने बयान से ही पलट जाते है. ऐसा ही कुछ नागपुर लोकसभा 2019 के कांग्रेस के उमेदवार नाना पटोले के साथ हुआ.

उन्होंने एक टीवी न्यूज़ चैनल के डेबिट में मंत्री गिरीश महाजन से कहा था. नाना ने नागपुर से अपनी जीत की 100 प्रतिशत हामी भरी थी और 5 लाख वोटों से जीतने की बात कही थी.

जिसपर गिरीश महाजन ने उनसे कहा था कि 5 लाख मतों से जीतने की बात तो दूर की बात है अगर आप केवल गडकरी के खिलाफ जीतते भी है तो वे राजनीती से संन्यास ले लेंगे. लेकिन अगर वे गडकरी से हारते है तो उनको संन्यास लेना होगा.

ऐसा चैलेंज महाजन ने पटोले को दिया था. जिसपर पटोले ने हामी भरी थी. यह विडिओ मेसेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नागपुर टुडे की ओर से नाना पटोले को कई बार फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे भंडारा जा सकते है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.