Published On : Fri, Feb 21st, 2020

चंद्रशेखर का ऐलान- कल RSS मुख्यालय के बाहर फहराउंगा तिरंगा

Advertisement

कल नागपुर जाएंगे भीम आर्मी चीफ

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद कल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दफ्तर के बाहर तिहंरा फहराएंगे. ट्विटर पर ऐलान करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि मैं कल नागपुर आ रहा हूं. हम आरएसएस के हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे. मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है.

चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीटर पर लिखा, ‘मैं कल 2 बजे रेशमबाग नागपुर आ रहा हूं. फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नहीं दिया. कल हम उनके हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे. मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है.’

Gold Rate
Apr 23 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement