Published On : Fri, Feb 21st, 2020

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में दर्शनों हेतु लगा श्रद्धालुओं का तांता

Advertisement

शिव की भक्ति में है शक्ति

गोंदिया। फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चुतर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है, इसे सिद्ध रात्रि के रूप में भी जाना जाता है और भक्तजन सारी रात जागकर भगवान शिवशंकर को मनाने हेतु उनके भजन गाते है और मंत्र जाप करते है।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोंदिया जिले के सभी शिवालयों में आज शुक्रवार २१ फरवरी के सुबह ५ बजे से ही श्रद्धालुओं का दर्शनों हेतु तांता लगा हुआ है। प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गई। शिव का अभिषेक करने हेतु उनकी प्रिय वस्तु बैलपत्र, भांग, धतुरा, दूध, फुल, जल, सिंदूर, कपूर, धूप, अक्षत अर्पित कर भगवान शिव की पूजा आराधना करते हुए संकटों से मुक्ति तथा सुखमय जीवन की प्राप्ती हेतु भक्त कामनाएं कर रहे है। शिवरात्रि के पावन पवर्र् को देखते हुए मंदिरों की खास सजावट व रोशनाई की गई है जहां शिव गीतों की स्तुती भी गूंज रही है। कतारों में लगे श्रद्धालू हर-हर भोला, हर-हर महादेव के जयघोष का गुणगान करते हुए आगे बढ़ रहे है। एक अलग ही उमंग और उत्साह इन शिवभक्तों में दिखायी पड़ रहा है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि, गोंदिया जिले के प्रसिद्ध शिवमंदिर- पिंडकेपार, नागरा, कामठा, पोंगेझरा, चोरखमारा, प्रतापगढ़, ज्ञान गंगेश्‍वर (टेमनी-चुलोद), गढ़भवानी (पागड़ी), शिवधाम फुलचुर, कोरनी घाट (रजेगांव) गायमुख देवस्थान में लाखों श्रद्धालु दर्शनों हेतु जुटे हुए है तथा शीर्ष झुकाकर मन्नतें पुरी करने हेतु मुरादें मांग रहे है। इन मंदिरों के आसपास मैदानी इलाकों में आनंद मेले और विभिन्न खान-पान, पूजा सामग्री स्टॉलो के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु झूलों की व्यवस्था भी की गई है जिसका दर्शनों हेतु पधारे भक्त सपरिवार आनंद उठा रहे है।

मंदिर समिति तथा स्वंयसेवी संस्थाओं की ओर से शीतलजल, चरणपादुका, निःशुल्क प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं हेतु रखी गई है तथा किसी अप्रिय घटना से निपटने हेतू खासा पुलिस बंदोबस्त भी शांति व सुव्यवस्था कायम रखने हेतु तैनात किया गया है, साथ ही वाहनों की उचित पाकिर्र्ंग हेतु ट्रॉफिक पुलिस विभाग भी खासा मुस्तैद है। आज शासकीय अवकाश व स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी होने की वजह से महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शनों हेतु पधार रहे है।

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भंडारा जिले की तुमसर तहसील के प्रमुख शिवधाम देवस्थान गायमुख तथा अर्जुनी मोरगांव तहसील के निसर्गमय पहाड़ी पर स्थित प्रतापगढ़ (महादेव पहाड़ी) पर दर्शनों हेतु आने वाले भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन भी सांसद प्रफुल पटेल, मनोहरभाई पटेल अकेडमी अध्यक्षा वर्षाताई पटेल तथा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन द्वारा किया गया है।

नाना पटोले के हस्ते महाप्रसाद का वितरण

अर्जुनी मोरगांव के प्रतापगढ़ तीर्थ क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व का विधिवत उद्घाटन और नई शिव प्रतिमा का पूजन व प्राणप्रतिष्ठा विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले के हस्ते किया गया, आज सुबह से श्रद्धालूओं की भारी भीड़ जुटी है, भोलेनाथ के भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण नाना पटोले मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges