Published On : Tue, Jul 10th, 2018

आखरी दम तक नाणार परियोजना के खिलाफ लड़ेंगे : शिवसेना

Advertisement

नागपुर : आज मानसून सत्र के दौरान विपक्षियों ने फिर एक बार नाणार परियोजना के मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी से बहस की। इस मुद्दे पर सदन में शिवसेना ने आक्रमक पवित्रा लिया। इसलिए सदन में थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ। जिसके बाद फड़नवीस ने कहा कि नाणार जनता पर थमा नही जाएगा।

शिवसेना प्रवक्त्या नीलम गोर्हे ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने फिर एकबार नाणार परियोजना लोगो के विरोध में जाकर नही बनाई जाएगी, इस बयान को मुख्यमंत्री ने आज सभगृह में दोहराया है। विपक्षियों के सवाल को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, नाणार परियोजना पर हमारी चर्चा जारी है। उद्योग मंत्री ने भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को रद्द करने की घोषणा की है। हालांकि, यह फैसला ‘रूल्स ऑफ बिज़नेस’ के आधार पर लिया गया था, ओर वह उनके खाते का फैसला था।

इस समय नीलम गोर्हे ने कहा मुख्यमंत्री के नाणार परियोजना होणार’च’ इस बयान से अब ‘च’ निकाल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, यह परियोजना रदद् होने तक शिवसेना नानार के साथ है। और आखरी दम तक नानार परियोजना पर यही भूमिका रहेगी ऐसा इस समय नीलम गोर्हे ने स्पष्ट किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.