Published On : Mon, Jan 19th, 2015

अकोला : जुलाई के बाद होंगे 234 ग्राम पंचायतों के चुनाव

Advertisement


प्रभाग रचना व आरक्षण का कार्यक्रम जाहिर

अकोला। जुलाई से लेकर दिसंबर 2015 के दौरान अकोला जिले की 234 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इन ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए प्रभाग रचना व आरक्षण तय करने के लिए कार्यक्रम चुनाव आयोग ने निश्चित किया है. उसके तहत 15 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक प्रभाग रचना व आरक्षण को लेकर कार्यवाही पूरी की जाएगी. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पहली बार 50 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण रहेगा, जिससे ग्रामपंचायतों में 50 प्रतिशत सदस्य महिलाएं रहेगी. इस कारण इच्छूक पुरूषों के मनसूबों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है. राज्य में हो रहे ग्राम पंचायतों के दूसरे चरण में अकोला जिले की 234 ग्राम पंचायतों के चुनाव होने जा रहा है. इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल जुलाई से लेकर दिसंबर 2015 के दौरान खत्म हो रहा है.

उसके अनुसार जिले की 219 ग्राम पंचायतों के चुबव आगामी अगस्त माह में संभावित है. जबकि सितंबर व अक्टूबर माह में एक-एक तथा नवंबर माह में 13 ग्राम पंचायतों के चुनाव होगे. इस प्रकार कुल 234 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तैयारियां आरंभ हो चुकी है. चुनाव के छह माह पूर्व प्रभाग रचना करना आवश्यक है, जिसके अनुसार चुनाव आयोग ने कार्यक्रम निश्चित किया है. वहीं आरक्षण कार्यक्रम अनुसार सदस्यों की संख्या भी निर्धारित की जाएगी. इसके लिए गुरूवार से प्रभाग रचना व आरक्षण को लेकर कार्यवाहीं आरंभ की गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी. 15 जनवरी को प्रभाग रचना निश्चित करने के बाद प्रारूप रचना को प्राधिकृत अधिकारी 20 जनवरी को मान्यता देंगे. 28 जनवरी को प्रभाग के सदस्यों की संख्या व उनका आरक्षण जाहिर किया जाएगा. पश्चात 29 जनवरी से 5 फरवरी तक आपत्तियां स्वीकारी जाएगी और 9 फरवरी को आपत्ति व सूचनाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. 13 फरवरी को अंतिम प्रभाग रचना तथा आरक्षण निश्चित किया जाएगा.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिस प्रकार चुनाव विभाग ने ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां आरंभ की है उसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर के नेताओं भी अपनी रणनीति बनाना शुरू किया है. लेकिन इस वर्ष 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलने से पुरूष नेताओं के सामने एक चुनौती खडी हुई है, साथ ही उम्मीदों पर भी पानी फिरता दिखाई दे रहा है.

इतकी ग्राम पंचायतों के होगे चुनाव

Advertisement

अकोला – 41
अकोट – 41
मूर्तिजापूर- 29
बालापुर – 38
पातूर – 23
बार्शिटाकली – 28
तेल्हारा – 34

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.