Published On : Sat, Sep 17th, 2016

तीन माह में पूरी होगी खड़से पर लगे आरोपो की जांच

Advertisement

Eknath Khadse
नागपुर: राज्य के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से पर भ्रष्टाचार की जांच तेज़ गति से जारी है। रविभवन के कॉटेज नम्बर 13 में जांच के लिए बनाये गए दफ़्तर में सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारी काम में भिड़ चुके है। उम्मीद है यह जांच समिति आगामी तीन महीने के भीतर जांच प्रक्रिया को खत्म कर रिपोर्ट सरकार को सौप देगी। जांच के लिए बनाये गए इस दफ्तर में हर दिन सरकारी समयानुसार काम-काज किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले से जुड़े कागजातों को एकत्रित करने का काम शुरू है। कागजात एकत्रित करने का काम और 15 दिन चलेगा।

एकनाथ खड़से पर पुणे स्थित भुसारी में पद का दुरूपयोग कर परिवार के सदस्यों को जमीन उपलब्ध कराने का संगीन आरोप है। यह आरोप सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायमूर्ति डी झोटिंग की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। बीते दिनों समिति ने भुसारी जाकर प्रत्यक्ष तौर पर जमीन का अवलोकन भी किया था। मामले से जुड़े दस्तावेज़ पुणे और मुंबई से समिति के पास पहुंच रहे है। कुछ दस्तावेज़ समिति को मिल चुके है जबकि कुछ प्राप्त हो रहे है। मामले पर जांच जारी है जिसके और तीन महीने चलने की उम्मीद है। यानि यह साफ है की एकनाथ खड़से किसी भी सूरत में तीन महीने से पहले मंत्रिमंडल में वापस नहीं लौट पाएंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.