Published On : Wed, Jan 24th, 2018

रैली में असदुद्दीन ओवैसी पर जूते से हमला, क्यों पुलिस छिपा रही हमलावर की पहचान

Advertisement

Asaduddin Owaisiदक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित करने के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर एक शख्स द्वारा जूता फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि ओवैसी इस हमले में बच गए हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लेकिन उसकी पहचान छिपाई जा रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने दस बजे ओवैसी तीन तलाक के मुद्दे के खिलाफ एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे कि तभी आरोपी ने उनपर जूता फेंक दिया।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीटीआई भाषा से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हूं। ये सभी निराश लोग हैं जो कि यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता, खासतौर पर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग (जूता फेंकने वाले के संदर्भ में) उनमें से हैं जो महात्मा गांधी, गोविंद पानसरे और नरेंद्र डाभोलकर के हत्यारों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं।”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.