
कर्नाटक में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा केंद्र को राज्यपालों की तरह मुख्यमंत्रियों की भी नियुक्ति कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र का अनादर किया जा रहा है.’
ठाकरे ने गुरुवार को उल्हासनगर में एक रैली में कहा, “अगर लोकतंत्र का अनादर ही किया जाना है तो एक लोकतांत्रिक देश कहने का क्या फायदा है? चुनाव कराना बंद कर देना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी बाधा के विदेशी दौरे पर जा सकें.”
उन्होंने कहा, “चुनाव कराना बंद कर दीजिए, ताकि समय और पैसे की बचत हो सके. मुख्यमंत्रियों को राज्यपालों की तरह नियुक्त कर दें.”
राज्यपाल को सौंपे गये कांग्रेस के कई विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी : बीजेपी
बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल को सौंपी गई विधायकों की लिस्ट में अपने कई विधायकों का फर्जी दस्तख़त किए थे. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा, “किसी को भी यह बात समझ में नहीं आ रही है कि विधायकों के बेंगलूरू पहुंचने और कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले उसने सभी के दस्तख़त कैसे ले लिए.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए फर्जी दस्तख़त और अन्य दस्तावेज कोई नई बात नहीं है. मणिपुर में जब खंडित जनादेश आया था तब भी कांग्रेस ने मणिपुर पीपुल्स पार्टी के समर्थन का एक फर्जी लेटर सौंपा था. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इसमें जालसाजी की थी.
By Narendra Puri – Special Correspondence
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




