Published On : Sun, Apr 9th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

सारे फ़र्ज़ी आरटीई के प्रवेश नागपुर पंचायत समिति से ही क्यों ?

फ़र्ज़ी राशन कार्ड पर दिया प्रवेश तहसीलदार ने की पुष्टि । मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौन ।
Advertisement

नागपुर: जिला परिषद नागपुर अंतर्गत आने वाली नागपुर पंचायत समिति द्वारा दिए गए आरटिइ में बोगस प्रवेश थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसकी शिकायत आरटिइ एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो शाहिद शरीफ़ ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिया लेकिन उनके द्वारा आज तक कोई कार्रवाई की नहीं कि और आने वाले सत्र में भी यही हाल रहने वाला है क्योंकि के समिति में वही लोग हैं जिन्होंने सर्वाधिक फ़र्ज़ी दस्तावेजों पर प्रवेश २०२२-२३ के सत्र में दिए।

फ़र्ज़ी जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड ,रैंटा एग्रीमेंट और अब राशन कार्ड फ़र्ज़ी पर प्रवेश दिया चौंकाने वाली बात यह है कि समिति के सदस्य सचिव जेष्ठ शिक्षण विस्तार अधिकारी रामा राव विठोबा मण्डावी ने इनके मार्गदर्शन में समिति कार्य करती है और उसी के आधार पर पालक नितिन उमराव ठाकरे 22NG034409 राशनकार्ड क्रमांक: SU 1080545 मात्र इस रहवासी पत्ते पर प्रवेश दिया गया पहले विचाराधीन स्थिति में २५/०४२२ उसके बाद रिजेक्ट २९/०४/२२ और एडमिट ११/०५/२२ कर लिया गया इसी प्रकार पालक सुहास मनोहर रसपाले 22NG034411 राशनकार्ड क्रमांक SU 1080578 मात्र रहवासी दस्तावेज़ के आधार पर प्रवेश दिया गया जोकि विचाराधीन २८/०४/२२ और एडमिट १/०५/२२ को किया गया इसमें यह बात स्पष्ट हो रही है कि नागपुर पंचायत समिति में अपने दस्तावेज़ देते समय इन पालकों के पास कोई रहवासी दाख़िला नहीं था और इन बालकों को समय दिया गया और ये बोगस दस्तावेज़ पर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश लेने का आदेश जारी हुआ। राशन कार्ड जिला आपूर्ति अधिकारी के कार्यालय से जारी नहीं हुए इसकी पुष्टि ग्रामीण तहसीलदार ने की है ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.