Published On : Wed, Jun 13th, 2018

वह महिला कौन थी? जिनसे एक दिन पहले मिलने रेस्टोरेंट गए थे भय्यूजी महाराज

Advertisement

आध्यात्मिक गुरु भय्यू जी महाराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपने सिल्वर स्प्रिंग्स स्थित घर में रिवॉल्वर कनपटी पर रखकर गोली चला दी, जो आरपार हो गई. उन्होंने डेढ़ पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है. पुलिस इस मामले को कई एंगल से जांच कर रही है. इस बीच भय्यू जी महाराज का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि मौत से एक दिन पहले सोमवार को करीब 3.30 बजे भय्यू जी महाराज एक महिला से ”अपना स्वीट्स” नाम के रेस्टोरेंट में मिले थे.यहां वो करीब एक घंटे तक रुके रहे. उन्होंने यहां केवल जूस पिया. महिला लाल कुर्ते में थी. कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि किसी एडमिशन के सिलसिले में महिला भय्यू जी महाराज से मिलने आई थी

महिला कौन थी और उनके बीच क्या बात हुई इस बारे में कोई कुछ सटीक नहीं बात कर पा रहा है. बता दें कि कुछ महिलाओं को लेकर भी भैय्यू जी महाराज विवादों में रह चुके हैं.2005 में सीमा वानखेड़े नाम की महिला ने उन पर आरोप लगाया था कि भय्यू जी महाराज ने उन्हें शादी कर छोड़ दिया. महिला ने आरोप लगाया था कि भय्यू महाराज से उनका एक बेटा भी है.

Advertisement

इसके अलावा जब भय्यू महाराज ने दूसरी शादी की थी तब मल्लिका राजपूत नाम की एक्ट्रेस ने उन्हें मोहजाल में फंसाने का आरोप लगाया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.