Published On : Sat, Sep 7th, 2019

ट्रैफिक उल्लंघन पर सरकार ने भारी भरकम जुर्माना तो लगाया, लेकिन ऐसी सड़को की जिम्मेदारी कौन लेगा ?

Advertisement

नागपुर- ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन पर केंद्र सरकार ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है. कई जगहों पर ऐसी घटनाएं भी सामने आयी है की गाडी की कीमत से ज्यादा वाहनचालकों को जुर्माना दिया गया है. अब इस जुर्माने के लिए वाहनचालक जिम्मेदार होंगे। लेकिन शहर की सड़को की हालत इन दिनों काफी खराब है. सड़को के बीचोबीच जानलेवा गड्डे होने की वजह से वाहनचालकों को परेशानी के साथ साथ उनके साथ हादसे भी हो रहे है.

बारिश के कारण सड़को पर पानी भरने की वजह से बड़े बड़े गड्डे दिखाई नहीं दे रहे है. इससे हालत और खराब हो रही है. सड़को की गिट्टी भी उखाड़कर बाहर आ चुकी है. जिससे वाहनचालकों के फिसलने की घटनाये भी सामने आ रही है.

कॉटन मार्केट, बैधनाथ चौक, लोहा पुल, मोक्षधाम चौक, बेसा,बेलतरोड़ी के साथ ही जहां पर सीमेंट की सड़के है वहां पर भी कुछ जगहों पर गड्डे हो चुके है. बारिश से पहले अगर इन सड़को को सुधारा जाता तो आज इन परेशानियों का सामना वाहनचालकों और नागरिको को नहीं करना पड़ता.

Advertisement

शहर के नागरिको का कहना है की जिस तरह से जुर्माना की रकम बढ़ाई गई है. उसी तरह से इन सड़को की मरम्मत की जिम्मेदारी और इसे बनानेवाले विभाग के अधिकारियो पर भी भारी भरकम जुर्माना और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सभी नियम केवल वाहनचालकों के लिए नहीं होने चाहिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.