Published On : Thu, Nov 16th, 2017

जब एसपी ने लगाए पुलिस साथियों के साथ ठुमके.. तो वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायर

Advertisement

नागपुर टुडे – नागपुर ग्रामीण के युवा दबंग आयपीएस अधिकारी एसपी शैलेश बलकवडे ने कमान संभालते ही नागपुर के ग्रामीण इलाकों में आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रण में लाने में कमाल की भूमिका निभाई है। मकोका ,तड़ीपारी ,एमपीडीए के तहत बदमाशों को जेल भेज की हवा खिलाई है। काम में ढिलाई बरतनेवाले पुलिस कर्मचारी तथा अधिकारियों पर गाज भी बरसाई है। अवैध धंधों पर अंकुश लगाया गया है।

लेकिन आज सोशल मिडिया पर नागपुर ग्रामीण के एसपी शैलेश बलकवडे का डांस का वीडिओ वाईरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एसपी बलकवडे को अपने कांधों पर उठाये थिरकते नजर आ रहे हैं। साथ ही “मेरे सिने में दिल मेरा डोले कि पिंजरे में पोपट बोले” का मशहूर गीत भी सुनाई दे रहा है।

सोशल मिडिया में यह वीडियो वाइरल हो रहा है। जब इस वीडियो की सच्चाई नागपुर टुडे ने जानने की कोशिश की तो सच्चाई सामने आई की यह विडियो 15 नव्हंबर 2017 का अर्थात मात्र एक दिन पुराना है। नागपुर ग्रामीण हेडक़्वार्टर के ग्राउंड पर नागपुर क्रीड़ा स्पर्धा 2017 का आयोजन किया गया था।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समुचे विदर्भ से पुलिस विभाग की टीमें आई थीं और खेल के फाईनल मैच में नागपुर ग्रामीण पुलिस टीम ने फाईनल कबड्डी मैच पर जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। जिससे समुचे ग्रामीण पुलिस में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। जिसके चलते वहां मौजूद नागपुर ग्रामीण एसपी शैलेश बलकवडे खिलाड़ी को बधाई देने के लिए मैदान में आए। पुलिस खिलाड़ीयो ने ख़ुशी की लहर में एसपी बलकवडे को कांधों पर उठाया और नाचने लगे। पुलिस कर्मचारियों की ख़ुशी को देखते हुए वे भी गाने की धुन पर डांस कर दिया। जिससे मौजूद सभी पुलिस साथी झूम उठे।

Advertisement

… Ravikant Kamble

Advertisement
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से हमला! #NagpurNews #Crime #CrimeNews #news

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges