Published On : Thu, May 17th, 2018

जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं तो हत्‍या किसकी होगी – संजय राउत

Advertisement

sanjay-raut-karnataka
नई दिल्ली: सत्ता का महासंग्राम अभी भी कर्णाटक में जारी है। इसी बिच अब बीएस येदियुरप्पा को राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। यह तीसरी बार है जब येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है। उनके स्वागत के लिए राजभवन के बाहर ज़बरदस्त तैयारियां की गई। जगह-जगह ढोल-नगाड़े बज रहे थे। आज सिर्फ येदियुरप्पा ने ही शपथ ली। मंत्रिमंडल का शपथग्रहण विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट के बाद होगा।

बीएस येदियुरप्पा के शपथ समारंभ के बाद से इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बिच अब शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा ने शपथ ली है लेकिन बहुमत साबित करना मुश्किल होगा। राज्यपाल को उन लोगों को बुलाया जाना चाहिए जिनके पास अधिकतम संख्या थी। जब ऐसा होता है तो लोग कहते हैं लोकतंत्र की हत्‍या हो गई, लेकिन जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं तो हत्‍या किसकी होगी।

बता दे कि, शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पहले भी कर्नाटक में राजनीतिक नाटक की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि, राज्यपाल आरएसएस से संबंध रखते है जिस कारन कतही लगता नहीं की वो कांग्रेस पार्टी के किसी नेता को मुख्यमंत्री होने देंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.