Published On : Thu, Oct 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

WhatsApp पर आप भी भेजते हैं ‘Good Morning’ वाले कई मैसेज? अकाउंट हो सकता है बैन

Advertisement

WhatsApp Rules: अगर आप WhatsApp पर सुबह होते ही अपने दोस्त यारों को गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजने लगते हैं तो आपको सावधान हो रहने की जरूरत है क्योंकि इससे आपका अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो सकता है.

WhatsApp दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है और हर शख्स के मोबाइल में आपको व्हाट्सएप जरूर देखने को मिल जाता है. इस पर चैटिंग बड़ी ही आसानी से हो जाती है साथ ही साथ आप इस पर ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप पर आपको दोस्त यार मैसेज करते हैं तो आप भी उनके मैसेजेस का रिप्लाई कर सकते हैं. हालांकि आप यह बात नहीं जानते होंगे कि अगर व्हाट्सएप पर ज्यादा मैसेज भेजे जाएं तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए बंद भी किया जा सकता है. अगर आप सोच रहे हैं कोई आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर ऐसा होता होगा तो बता दें कि ऐसा हरगिज़ नहीं है. दरअसल लोगों को गुड मॉर्निंग मैसेज भेजने से भी आपका अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो सकता है.

क्यों बंद हो सकता है आपका अकाउंट

आपको शायद इस बारे में आज से पहले जानकारी नहीं होगी लेकिन आप अगर एक ही तरह के मैसेज को बार-बार कई लोगों को फॉरवर्ड करते हैं तो ऐसे में आपका अकाउंट बैन किया जा सकता है. दरअसल कंपनी किसे स्पैम मान सकती है और आपका व्हाट्सएप अकाउंट बन भी कर सकती है. इतना ही नहीं कई और मैसेज है जिन्हें आप अगर बार बार भेजते हैं तो आपका अकाउंट बैन कर दिया जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा.

Advertisement

अगर आप ज्यादातर कांटेक्ट फॉरवर्ड करते हैं तब भी आपका अकाउंट बैन किया जा सकता है और उस मामले में भी यही बात लागू होती है कि आप अगर बार-बार एक ही तरह का काम कर रहे हैं तो अकाउंट बैंक किया जाएगा ऐसा मैं आपको इन चीजों से बचना चाहिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.