Published On : Mon, Aug 19th, 2019

कोल इंडिया के नाम पर जालसाज़ी करने वालों से वेकोलि ने सावधान किया

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के नाम पर फर्ज़ी वेकेंसी निकाल कर जालसाज़ी, ठगी करने वालों से आम लोगों, खासकर बेरोजगार युवाओं को सावधान रहने को कहा है। दो दिन पूर्व यह देखने में आया कि जालसाज़ लोगों ने कोल इंडिया के लोगो (प्रतीक चिह्न) का दुरूपयोग करते हुए साउथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (एससीसीएल) में 88,585 पदों पर वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किया है, जबकि सच्चाई यह है कि साउथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड नाम की कोई अनुषंगी कम्पनी कोल इंडिया में है ही नहीं।

कोल इंडिया की आठ सहायक कम्पनियों के नाम हैं-भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल), नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) तथा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि)।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पिछले वर्षों का अनुभव यह बताता है कि जालसाज़ लोग युवाओं को बरगला कर अपने जाल में फंसाने/ ठगने की कोशिश करते रहे हैं। इसलिए, सभी को सचेत किया जाता है कि बेरोजगार युवा ऐसे जालसाजों के झांसे में नहीं आएं और सम्बंधित कंपनी एवं वैकेंसी की पूरी जांच-पड़ताल करके ही आवेदन करें।

विदित रहे कि कोल इंडिया लिमिटेड एवं उसकी सभी आठ अनुषंगी कंपनियां भर्ती संबंधी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर देती हैं। अतः जालसाजों के झाँसे में ना आये और पूरी जानकारी लेकर भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होवें। इस प्रकार की जानकारी अपने परिचितों के साथ भी साझा करें ताकि सभी को जागरूक किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.