Published On : Wed, Oct 16th, 2019

पश्चिम नागपूर और मुस्लिम समाज और नवजवान कमेटी द्वारा पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे का भव्य सत्कार

Advertisement

पश्चिम नागपुर में मुस्लिम कब्रस्तान को जगह व उसको डेवलोपमेन्ट करने के लिए 3 करोड़ 21 लाख की निधी देने के उपलक्ष्य में पश्चिम नागपुर मुस्लिम समाज व नवजवान कमेटी द्वारा युवा नेता साहिल सैय्यद व फैसल रंगुनवाला के नेतृत्व में नागपुर जिल्हा के पालकमंत्री मा.ना.चंद्रशेखरजी बावनकुले व पश्चिम नागपुर के मा.आमदार सुधाकररावजी देशमुख का कल जो इस्तेकबालिया कार्यक्रम लिया गया था वो , सभी के सहयोग से पूरी तरह कामयाब रहा , आज तक इतना बड़ा कार्यक्रम पश्चिम नागपुर में कभी नही हुआ.पश्चिम नागपुर में पिछले 15 सालों से कब्रस्तान को लेकर वहा के लोग कब्रस्तान देने की मांग कर रहे थे.

साहील सैय्यद के अथक प्रयास से कब्रस्तान के कार्य को गति मिली और आज नागपुर महानगर पालिका द्वारा सिरातुन्नबी कमेटी को हस्तांतरण कर दोय गया है ।जिससे पूरे मुस्लिम समाज मे हर्ष की लहर है ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अलहाज मौलाना अहमद शाह अफ़दाली , कारी इफ्तेखार अहमद तहेसनी , अलहाज बारी पटेल ने संबोधित किया ।

Advertisement

कार्यकम को सफल बनाने में बाबा भाई , सगीर कश्मीरी , शुजाउर रहमान , आसिफ भाई , राजा बेग , हाजी शकील पटेल , हाजी सैय्यद खुर्शीद अली, सिराजुद्दीन काज़ी , जावेद भाई , हाजी सैय्यद तौफ़ीक़ अली , आसिफ (गुड्डू शेख), अमजद रज़ा, जाकिर खान , शाहिद खान, सगीर अशरफी, शमीम भाई, राजेश माटे, जुबेर खान, तनवीर अहमद, रज्जाक कुरेशी, आदि ने अथक प्रयास किये ।

इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के अनेक उलमाओं सहित 1500 लोग उपस्थित थे ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.