Published On : Fri, May 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दिल्ली के मुंडका में भीषण अग्निकांड, बिल्डिंग से 26 शव निकाले गए, अब तक 100 से ज्यादा रेस्क्यू

Advertisement

दिल्ली के मुंडका की एक व्याससायिक इमारत (Mundka Fire) में लगी भयानक आग में 26 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 46 पश्चिमी दिल्‍ल्‍ली में मेट्रो स्‍टेशन के करीब एक बिल्डिंग में शु्क्रवार शाम भीषण आग लगी थी. आग इमारत की पहली मंजिल पर बने सीसीटीवी कैमरे और राउटर बनाने वाली कंपनी के कार्यालय में लगी, लेकिन कुछ ही वक्त में इसने पूरी इमारत को घेर लिया.

तीन मंजिला बिल्डिंग से आग की कई फीट ऊंची लपटे देखी गईं और भयानक धुएं के बीच अग्निशमन कर्मियों को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अग्निशमन विभाग की करीब दो दर्जन दमकलों को मौके पर रवाना किया गया था.

बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक क्रेन से अंदर फंसे लोगों को निकालने के दौरान एक महिला की मौत की खबर है.रात तक भी आग को पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका था और उससे धुआं निकल रहा था. बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी बिल्डिंग में फायर एग्जिट नहीं था, ये लापरवाही इमारत में फंसे लोगों के लिए काल बन गई.

Advertisement

पश्चिम दिल्‍ली के मुंडका मेट्रो स्‍टेशन के करीब की बिल्डिंग में यह आग लगी थी. अधिकारियों के अनुसार, शाम करीब 4.40 बजे इस बारे में सूचना मिलने के बाद फायरब्रिगेड की 24 दमकलों को मौके पर रवाना किया गया है. मेट्रो स्‍टेशन के पिलर नंबर 544 के पास स्थित इमारत में यह आग लगी है जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है. लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. यह आग मुंडका मेट्रो स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर लगी थी. ऐसे में यह आग और ज्यादा खतरनाक हो सकती थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.