Published On : Mon, Aug 26th, 2019

साप्ताहिक राशि 26 अगस्‍त से 1 सितंबर: 4 ग्रहों का संयोग देगा कई राशियों को लाभ

Advertisement

अगस्त का अंतिम सप्ताह बुध के राशि परिवर्तन के साथ हो रहा है। बुध सिंह राशि में आकर सूर्य, मंगल, शुक्र के साथ चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। ग्रहों का यह योग अगस्त के अंतिम सप्ताह में कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर गुंजन वार्ष्णेय से…

मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस सप्ताह नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, योजनाओं में सफलता मिलेगी, व्यस्तता बढ़ेगी, काम-काज के अवरोध दूर होंगे, लाभकारी समय है। निकट दूर की यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सप्ताह मध्य में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, पारिवारिक कलह क्लेश से विशेषकर बचना होगा। सप्ताह अन्त में अस्थाई लाभ के अवसर प्रबल होंगे, मित्रों से आश्वासन मिलेगा।

वृषभ: धन लाभ प्राप्त होगा
यह वृष राशि वालों के लिए लक्ष्य प्राप्ति हेतु सुखद सप्ताह है। इस सप्ताह बनने वाली ग्रह स्थिति आपकी प्रगति के लिए विशेष कारगर सिद्ध होगी। परिश्रम एवं योग्यता के अनुपात में आपको धन लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह अगर आप अपनी योग्यता में वृद्धि करेंगे तो इसका लाभ आपको आने वाले समय में विशेष रूप से प्राप्त होगा। सप्ताह अन्त में नकारात्मक ऊर्जा के कारण किसी से वाद-विवाद की आशंकाएं बन रही हैं।

मिथुन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी
इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपके बिगड़े कार्यों को बनाएगी, धन लाभ, कार्य सिद्धि, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग का योग बना है, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में नए अवसर प्राप्त होंगे जो आपको भविष्य में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। सप्ताह के अन्त में किया गया पराक्रम आपको विशेष उपलब्धियों के शिखर तक ले जाएगा। मन में दुविधा, चिन्ता, शंका को दूर कर ईश्वर पर विश्वास के साथ कार्य करते जाएं।

कर्क: मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा
यह सप्ताह मिश्रित गोचर फलदायक है, सप्ताह के प्रारम्भ में अनावश्यक खर्च, मानसिक चिन्ताएं बनी रहेंगी जिससे कार्य में शिथिलता होगी तथा स्वभाव चिड़चिड़ा होगा, परिश्रम करने पर भी लाभ नहीं होगा। सप्ताह मध्य से स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी, कार्य बनने लगेंगे, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, अपने इष्टदेव की उपासना करें तो लाभ होगा। सप्ताह का अन्त धनदायक रहेगा, स्थाई स्रोत से धन आगमन होगा।

सिंह: नौकरी में तरक्की मिलेगी
सप्ताह की शुरुआत सिंह राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगी। भाग्य का सितारा प्रबल है, कार्यों की नई योजनाओं का विस्तार होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा। सप्ताह मध्य में सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक असुविधाओं और आवास का हल खोजना आवश्यक है, कार्यक्षेत्र में मानसिक द्वंद की स्थिति रहेगी। सप्ताह के अन्त में मन की चंचलता पर अंकुश रखकर ही नई समस्याओं का समाधान कर पाएंगे।

कन्या: सोच समझकर खर्च करें
यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से अति उत्तम है। सप्ताह की शुरुआत एवं मध्य में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी, स्थिरता पूर्वक बने हुए कार्य पूरे होंगे, व्यापार में लाभ होगा। सोच समझकर खर्च करें तो सप्ताह अन्त में अपव्यय से बचे रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सप्ताह के अन्त में घेरे रहेंगी, अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, किसी बड़ी समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहें।

तुला: आर्थिक योजनाओं में सफलता का योग
यह सप्ताह भाग्यवर्धक सप्ताह है, भाग्य का सितारा अति प्रबल है। दैनिक कार्यगति प्रगतिवर्धक रहेगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मनोबल उत्साहवर्द्धक बना रहेगा, धन का लाभ भी होगा। आशावादी बने रहें, आर्थिक योजनाओं में सफलता का योग है। सामाजिक कार्यों में सुयश प्राप्त होगा, किसी परोपकारी कार्य के कारण समाज में प्रशंसा प्राप्त होगी। पूरे सप्ताह कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, जो कि सप्ताह अन्त में लाभ देकर जाएगी।

वृश्चिक: मित्रों के सहयोग से लाभ होगा
सप्ताह के प्रारम्भ में वृश्चिक राशि वालों को संघर्ष अधिक करना होगा, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंकाएं बन रही हैं। झगड़े झंझट से बचने का प्रयास करें। सप्ताह मध्य में मित्रों के सहयोग से लाभ होगा, कोई रुका हुआ कार्य बनेगा, कठिन से कठिन कार्य भी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण बनते रहेंगे। सप्ताह का अन्त कोई खुशखबरी लेकर आ रहा है, शत्रुओं पर विजयश्री की प्राप्ति होगी।

धनु: आर्थिक चिन्ता का सामना करना पड़ेगा
इस सप्ताह मिले-जुले फल मिलेंगे, उत्साह बना रहेगा, स्वास्थ्य के अनुरूप ही श्रम करें अन्यथा स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। अनावश्यक खर्चों से बचें वर्ना आर्थिक चिन्ता का सामना करना पड़ेगा, स्वभाव में उग्रता एवं चिड़िचिड़ापन आ सकता है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। सप्ताह मध्य में कहीं बाहर न जाएं, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सप्ताह अन्त भाग्योदयकारी है, जो अगले सप्ताह आपको विशेष लाभ प्रदान करेगा।

मकर: लापरवाही न बरतें
इस सप्ताह कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा, लोग आपकी बातों पर विश्वास करेंगे, विरोधी परास्त होंगे, मन में उत्साह रहेगा, सबका सहयोग मिलेगा। लापरवाही न बरतें अन्यथा सप्ताह अन्त में नुकसान हो सकता है। बुद्धि बल से समस्या का समाधान करें, किसी अन्य की बातों से प्रभावित न हों। जायदाद संबंधित मामले सुलझने का योग है, सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें, महत्वपूर्ण कार्यों के बनने का योग है।

कुंभ: पराक्रम वृद्धि एवं सुयश मिलेगा
इस सप्ताह आपके प्रयासों से घरेलू समस्या सुलझ जाएगी। अनायास बाधाओं से मन उद्विग्न रहेगा, दान अथवा शांति कराने से बाधाओं, कष्टों का निवारण होगा। शत्रु हानि करने का प्रयास करेंगे परन्तु कुछ कर नहीं पाएंगे। दूरदर्शिता एवं प्रयासों से कार्य में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, मधुर व्यवहार से दूसरों का मन जीतने में सफल रहेंगे, मित्रों के सहयोग से पराक्रम वृद्धि एवं सुयश मिलेगा।

मीन: उपहार और प्रोत्साहन मिलेगा
इस सप्ताह जोखिम से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा, किसी कार्य के बिगड़ जाने से मन अप्रसन्न रहेगा, पद और पराक्रम बढ़ेगा परन्तु चिन्ताएं बनी रहेंगी, क्रोध से काम बिगड़ेगा, पारिवारिक झंझटों के कारण उलझनों का योग है। सप्ताह अन्त में शुभ संदेश प्राप्त होंगे, कहीं से उपहार अथवा प्रोत्साहन मिलेगा, मन में शुद्ध विचारों की प्रचुरता के कारण मनोबल बना रहेगा।

Advertisement
धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.. #nagpurnews #crime #latestnews

धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.....

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges