Published On : Mon, Mar 16th, 2015

अमरावती : वीसी को पहनाया नोटों का हार

Advertisement


एबीवीपी ने थमाई चिल्लर

16 Yuva Sawbhiman
अमरावती। अमरावती विवि कुलगुरु की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अंक वृध्दि और अन्य गड़बडिय़ों से संतप्त युवा स्वाभिमान ने सोमवार को कुलगुरु को नोटों का हार पहनाया, जबकि इसी तरह प्रतीकात्मक आंदोलन के तहत एबीवीपी कार्यकर्ता ने कुलगुरु को चिल्लर पैसे थमाकर निषेध दर्ज किया. युवा स्वाभिमान विद्यार्थी संगठन अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुलगुरु डा.मोहन खेडकर से मिले. अग्रवाल ने कहा कि स्वग्राम यात्री भत्ता, बांधा-बांध भत्ता व अंकवृध्दि जैसे प्रकरणों से लगातार अमरावती विवि की बदनामी हो रही है. जिसमें एक बार फिर इंजीनियरिंग छात्राओं से पैसे लेकर अंकवृध्दि करने की मामला सामने आया है. इन प्रकरणों पर रोकथाम लगाने में कुलगुरु पूरी तरह असमर्थ दिखाई दे रहे है, उन्हें इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिये, ऐसा कहकर युवा स्वाभिमान कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु को फुल व नोटों से बना हार पहनाने का प्रयास किया, विवि के सुरक्षा गार्ड ने तत्काल ही बीच बचाव कर उक्त हार कार्यकर्ताओं से छीन लिया. जिससे कुछ पल के लिए यहां गरमा-गरमा हो गई थी.

दोषियों पर करें कार्रवाई
अग्रवाल ने उन्हें कहा कि इस प्रकरण की पूरी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे, मामले में प्रतिबंध लगाने के लिए बनाई गई 32/6 समिति पर उनका विश्वास नहीं है. सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति के नेतृत्व में एक समिती बनाकर प्रकरण की जांच करे. यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो और अधिक तीव्र आंदोलन किया जाएगा. इस समय धीरज केने, निलेश भेंडे, आकाश राजगुरे, नितिन तायडे, अंकित देशमुख, सुरज जठार, अनिकेत देशमुख, कुशल बोबडे समेत अन्य उपस्थित थे.

एबीवीपी भी धमकी
स्वाभिमान के आंदोलन के कुछ क्षण बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी इसी विषय पर कुलगुरु को ज्ञापन दिया. उन्होंने कुलगुरु को अकार्य क्षम बताकर पद से इस्तीफा देने की मांग की. भ्रष्टाचार के निषेधार्थ विद्यार्थियों से चिल्लर जमकर कुलगुरु को थमा दिया. इस प्रकरण में दोषी आरोपियों पर कार्रवाई करने व उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग उन्होंने की. इस समय अखिलेश भारती, सौरभ कावडे, प्रदीप बडकर, श्रीराम, अदिती कुर्हे,संपदा कद्रे, चितम गढ़ीकर, अभय सुर्यवंशी, वेदांत भाद्रवाज समेत अन्य थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.