Published On : Sat, Sep 30th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

‘वोट देना है तो दो, माल-पानी नहीं मिलेगा… लेकिन’, गडकरी ने साफ किया अपना लोकसभा चुनाव का एजेंडा

Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है. गडकरी ने कहा कि वो इस लोकसभा चुनाव में अपने इलाके में बैनर-पोस्टर नहीं लगाएंगे. किसी को चाय-पानी का इंतजाम भी नहीं करेंगे. उन्होंने साफ कहा कि मैं लोगों की ईमानदारी से सेवा करूंगा. लेकिन, मैं ना खाऊंगा और ना किसी को खाने दूंगा.

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गडकरी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सीमेंट कांक्रीट से बनी सड़क का उद्घाटन करने आए थे. यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बड़ा ऐलान कर दिया. नितिन गडकरी ने कहा, मैंने इस लोकसभा चुनाव में सोच लिया है कि बैनर-पोस्टर नही लगाएंगे. चाय-पानी भी नहीं करवाएंगे. वोट देना है तो दो… नहीं तो मत दो.

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘मैं ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’
गडकरी ने आगे कहा, तुमको (वोटर्स) माल- पानी भी नहीं मिलेगा. लक्ष्मी (पैसे) दर्शन नहीं होंगे. देसी-विदेसी (शराब) नहीं मिलेगी. मैं पैसा खाऊंगा भी नहीं और खाने भी नहीं दूंगा. लेकिन तुम्हारी सेवा ईमानदारी से करूंगा. यह विश्वास करिए.

‘मोदी सरकार में गडकरी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले मंत्री’
बता दें कि नितिन गडकरी वर्तमान में नागपुर से सांसद हैं. उन्होंने 2014 और 2019 में यहां से जीत हासिल की. नागपुर भले ही RSS का मुख्‍यालय हो, लेकिन 2014 से पहले तक यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी गई है. हालांकि, गडकरी ने इस मिथक को तोड़ा और दोनों बार चुनाव जीतकर बीजेपी के खाते में यह सीट दी. मोदी सरकार में नितिन गडकरी सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस वाले मंत्रियों में गिने जाते हैं. गडकरी 2009 से 2013 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं. वे मोदी सरकार में सड़क परिवहन और हाइवे मंत्रालय संभाल रहे हैं. इसके अलावा, गडकरी महाराष्ट्र सरकार में भी बतौर लोक निर्माण विभाग मंत्री चर्चा में रहे हैं.

Advertisement

बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं गडकरी
बताते चलें कि नितिन गडकरी अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं. अक्सर देखा गया है कि वो अपने विभाग से संबंधित कामों को लेकर अलर्ट रहते हैं. यहां तक कि खुले मंच पर कहते हैं कि मैं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करता हूं. अच्छी तरह से काम करना चाहिए. इतना ही नहीं, गडकरी को ठेकेदारों का बचाव करते भी देखा जाता है. हाल ही में उन्होंने वाशिम में एक कार्यक्रम में कहा था, ठेकेदारों को परेशान ना करें. मैं वाशिम जिले के सभी विधायकों, सांसदों और अधिकारियों से अनुरोध करता हूं, मैं ठेकेदार पर दबाव डालूंगा और काम करवाऊंगा, लेकिन कृपया ठेकेदार को परेशान ना करें. लेकिन अगर सड़क टूटी तो बुलडोजर से तोड़ दूंगा. इस तरह की चेतावनी भी गडकरी ने ठेकेदारों को दी थी.

Advertisement
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges