Published On : Tue, Jun 12th, 2018

राहुल गांधी का हमला- पीएम मोदी करते हैं गुरु का अपमान

Advertisement

Rahul Gandhi

मुंबई : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुंबई में एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आगामी विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में हराने का दावा किया। राहुल ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को निशाने पर भी लिया। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी अपने गुरु आडवाणी का सम्मान नहीं करते। साथ ही राहुल ने यह भी जिक्र किया कि वाजपेयी जी जब बीमार पड़े तो वह सबसे पहले उनसे मिलने एम्स पहुंचे।

‘आडवाणी का सम्मान नहीं करते मोदी’
पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए राहुल बोले, ‘लालकृष्ण आडवाणी पीएम मोदी के गुरु रहे हैं लेकिन मैंने कई मौकों पर देखा है कि पीएम मोदी अपने गुरु का ही सम्मान नहीं करते। मुझे आज आडवाणी जी के लिए बुरा लगता है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मोदी जी से ज्यादा इज्जत दी है।’

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘अटलजी का सम्मान करते हैं’
अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘हम वाजपेयी जी के खिलाफ लड़े लेकिन जब वह बीमार पड़े, मैं उनसे मिलने सबसे पहले गया क्योंकि मैं कांग्रेस का योद्धा हूं। वाजपेयी जी ने हमारे देश के लिए काम किया और पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में हम उनका सम्मान करते हैं। यही हमारी संस्कृति है।’

‘कर्नाटक हारे, अब 2019 हारेंगे’
राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘बीजेपी कर्नाटक में पहले ही हार चुकी है और गुजरात में मुश्किल से बच पाई है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर बीजेपी को हराएगी, साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।’

Advertisement

‘ सिर्फ कांग्रेस रख सकती है देश को सुरक्षित’
उन्होंने आगे कहा, ‘एक वरिष्ठ नेता ने मुझे बताया कि वह 50 सालों से कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे थे और अब 50 साल बाद उन्हें यह समझ आया कि अगर देश को कोई पार्टी सुरक्षित रख सकती है तो वह कांग्रेस ही है। सिर्फ कांग्रेस ही आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा को हरा सकती है।’

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges