Published On : Mon, Dec 27th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

आर्थिक गरीबी के कारण हम असफल नही हो सकते-प्रशांत मिश्रा

Advertisement

नागपुर– इंसान आर्थिक गरीब होने से असफल नही होता, बल्कि वो आलसीवृत्ति,मानसिक दुर्बलता से असफल होता है,यह प्रतिपादन क्लिक टू क्लाउड के सीईओ प्रशांत मिश्रा ने नागपुर विभाग के युवक-युवतियों हेतु क्लिक टू क्लाउड के सहयोग से तथा बेटियां शक्ती फाउंडेशन नागपुर एवं छत्रपती शिवशंभु प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क पुलिस-सेना भर्तीपूर्व प्रशिक्षण शिविर (निवासी) में दिया.

ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन नागपुर के विशेष सहयोग से तीन महीने के निःशुल्क पुलिस-सेना भर्तीपूर्व प्रशिक्षण शिविर (निवासी) का आयोजन नागपूर में किया गया है.15 दिसंबर 2021 से 14 मार्च 2022 तक चलने वाले प्रस्तुत शिविर में नागपुर ग्रामीण, गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, वर्धा, गडचिरोली के दुर्गम क्षेत्रों के 60 युवक-युवतियों को पुलिस,सेना भर्तीपूर्व प्रशिक्षण नागपुर शहर में दिया जा रहा है. प्रस्तुत निवासी शिविर में निवास, ट्रेनिंग, प्रतियोगिता परीक्षा का प्रशिक्षण और अन्य सभी सुविधाएं प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क दी जा रही है.

प्रस्तुत शिविर का उदघाटन समारोह ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन नागपुर के सभागार में संपन्न हुआ. समारोह में बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष तथा उदघाटक के रूप में प्रशांत मिश्रा, मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती शारदा नायडू तथा बेटियां शक्ती फाउंडेशन के मुख्य मार्गदर्शक अरविंद पाठक, जीतूभाई अमलानी, भूतपूर्व जवान लक्ष्मण गोमासे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

Advertisement

कार्यक्रम की सफलता हेतु संजय सावनसुखा, इंजी. नितिन धांडे, प्रा.अमोल उमरकर, अर्पित अग्रवाल, प्रियल जैन,भूतपूर्व कमांडो अमोल राउत, भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाडी चायना डे, निखिल रंगारी, मनोज बोपचे, मेघराज साहू, प्रियंका जैसवार समेत अन्य स्वयंसेवको ने कठोर परिश्रम किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.