Published On : Mon, Oct 31st, 2016

टीम वेकोलि ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Advertisement

national-unity-day-wcl-2

नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनायी गयी. कम्पनी के अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्र ने टीम वेकोलि के सदस्यों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई. इसके पूर्व उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात मिश्र ने कर्मियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई. मिश्र ने अपने सम्बोधन में दिवाली, राष्ट्रीय एकता दिवस और सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुभ कामनाएं देते हुए आह्वान किया कि कम्पनी की छवि के अनुरूप कर्मीगण अपना आचरण बेदाग रखें.

इस अवसर पर अनिल रामटेके, अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर, वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक (तकनीकी) टी एन झा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अशोक लभाने विशेष रूप से उपस्थित थे.

अनिल रामटेके ने इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता की विशद विवेचना की. अशोक लभाने ने भी प्रासंगिक उद्बोधन किया.

अवसर विशेष के लिए सर्व माननीय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री एवं केन्द्रीय सतर्कता आयोग से प्राप्त संदेशों का वाचन सर्व के बी खन्ना, संत लाल, अमरेन्द्र कुमार, कौशिक चक्रवर्ती, संजीव सोनी तथा ए एन सरकार (सभी महाप्रबंधक) ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डी बिस्वास महाप्रबन्धक (सतर्कता) ने किया. समारोह का संचालन एस.पी. सिंह, सहायक प्रबंधक (जन सम्पर्क) ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Advertisement

national-unity-day-wcl-1
उल्लेखनीय है कि सप्ताह के दौरान कर्मियों तथा छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. समापन समारोह 05 नवम्बर शनिवार को होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.