Published On : Wed, Feb 19th, 2020

वेकोलि को NCST लीडरशिप अवार्ड – 2020

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम श्रेणी में कम्पनी को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) लीडरशिप अवॉर्ड-2020 प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के 16वें स्थापना दिवस पर नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भव्य समारोह में आज माननीय केंद्रीय मंत्री, आदिवासी मामले श्री अर्जुन मुंडा के हाथों कम्पनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री राजीव रंजन मिश्र ने यह सम्मान ग्रहण किया।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देश में अनुसूचित जनजाति की उत्कृष्ट सेवा तथा महत्वपूर्ण योगदान के लिए वेकोलि को यह अवार्ड प्रदान किया गया। सीएमडी श्री आर आर मिश्र ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम वेकोलि को दिया है।

Advertisement

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री आदिवासी मामले, डॉ नन्द कुमार साय माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, श्रीमती मायाताई इवनाते माननीय सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.