नागपुर: वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के द्वारा हाल ही में सी.एस.आर के अंतर्गत फेटरी गाँव को रूपए 13.79 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इस राशि का उपयोग स्वच्छ भारत मिशन के तहत गाँव की साफ सफाई के कार्य के लिये किया जाएगा एवं गाव के कचरे को उपयुक्त स्थान पर निष्कासन किया जाएगा।
सहायता राशि श्रीमती अमृता फड़नवीस की अध्यक्षता में फेटरी गाव में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित एक समारोह के दौरान जिल्हा परिषद नागपुर को सौपी गयी। दी गयी राशि से गाँव में दो टाटा एस वाहन एवं कचरा कंटेनर लिए जाएगें ताकि कचरे का निष्कासन सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि वेकोलि निरंतर अपनी खदानों के आस पास के इलाके में रह रहे लोगो के उत्थान उत्थान के कार्यों में सहयोग करती रहती है।
– राजीव रंजन कुशवाहा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





