Published On : Thu, Apr 18th, 2019

वेकोलि श्रमोत्सव में कम्पनी के सम्पूर्ण बोर्ड ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

वेकोलि के कर्मवीरों का सम्मान संपन्न

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में मंगलवार,16 अप्रैल 2019 को संपन्न श्रमोत्सव-2019 में मुख्यालय और दस क्षेत्रों तथा केंद्रीय कर्मशाला तडाली के कर्मवीरों को सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 53.18 मिलियन टन उत्पादन तथा 55.56 मिलियन टन कोयला डिस्पैच कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि पर श्रमवीरों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके पूर्व 9 अप्रैल को उमरेड एवं 12 अप्रैल को वणी क्षेत्र में श्रमोत्सव आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर सीएमडी श्री राजीव रंजन मिश्र, डी पी डॉ. संजय कुमार, डीएफ श्री एस. एम. चौधरी, डीटीओ श्री मनोज कुमार, डीटीपीपी श्री अजीत कुमार चौधरी, डीपी (सीआईएल) श्री आर. पी. श्रीवास्तव, कोयला मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार श्री अनिमेष भारती तथा स्वतंत्र निदेशक श्री के. एन. शेलट, श्री इंद्र घोष, श्री एम के भट्ट तथा श्री एन. रामा राव (कम्पनी का संपूर्ण बोर्ड) उपस्थित थे।

श्रमोत्सव में कम्पनी के अग्रजों का आशीर्वाद मिला
इस अवसर पर सीआईएल/वेकोलि के अग्रजों (सेवा निवृत्त निदेशक गण) सर्वश्री सी एच खिस्ती, एस एन कटियार, के के शरण,ओ पी मिगलानी, टी एन झा तथा इरावती दाणी ने सपरिवार शिरकत कर वेकोलि की उपलब्धियों पर बधाई दी।

Advertisement

शक्ति ग्रूप को मिली पहचान
श्रमोत्सव 2019 में झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार, श्रीमती अनिता अग्रवाल, श्रीमती राधा चौधरी तथा श्रीमती अंजना झा ने महिला कर्मियों के शक्ति ग्रूप को बैज प्रदान किया।

कर्मवीरों के सम्मान से उत्साह का संचार
मुख्यालय एवं क्षेत्रों के कर्मवीरों को कम्पनी बोर्ड-सदस्यों के साथ श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि सर्वश्री एस क्यू ज़मा,सुधीर घुरडे, सी जे जोसफ़, शिव कुमार यादव, सौरभ दुबे तथा एस एच बेग ने सम्मानित किया।

श्रमोत्सव में बिखरे कला के विविध रंग
नागपुर में कल शाम आयोजित श्रमोत्सव-2019 में टीम वेकोलि के सदस्यों ने अपनी बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

देशभक्ति गीत-संगीत,कव्वाली और नृत्य की विविध प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रचनात्मक योगदान हेतु झंकार महिला मंडल का सम्मान
श्रमोत्सव में झंकार महिला मंडल की पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वंचितों और ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र,उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार, श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं श्रीमती राधा चौधरी का शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.