Published On : Sat, Jun 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वेकोलि में कोल इंडिया लिमिटेड के ‘HR Vision 2025’ के प्ररूप पर कार्यशाला संपन्न

Advertisement

समयानुसार मानव संसाधन के क्षेत्र में आए परिवर्तन को कार्यप्रणाली में समाहित करने एवं देश की कोयला अवश्क्ताओं को पूर्ण करने के उद्देश्य से मानव संसाधन के समुचित संयोजन हेतु, कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘एचआर विज़न 2025’ बनाया जा रहा है। इस विज़न के प्रारूप पर वेकोलि में आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी क्षेत्रों के कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) श्री विनय रंजन ने सहभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की ‘एचआर विज़न 2025’ सभी का साझा विज़न होगा। बदलते परिपेक्ष में ‘एचआर विज़न 2025’ को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने सभी से इस विज़न के बनने के उपरांत इसका कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। ।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कंपनी के मानव संसाधन को अधिक कार्यशील बनाने एवं कर्मियों में तेजी से कार्य करने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने ‘एचआर विज़न 2025’ में वर्तमान आवश्यकताओं को समाहित करने के साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सिद्धांतों के समावेश का आग्रह किया। उन्होंने कार्यशाला की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Advertisement

इस कार्यशाला में श्री चार्ल्स जस्टर, महाप्रबंधक (कार्मिक), नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, मुख्य वक्ता एवं समन्वयक के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने मानव संसाधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बात की एवं इस संबंध में सब के सुझाव लिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को 10 टीमों में बांटा गया जिन्होंने इस ‘एचआर विज़न 2025’ के विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। उपस्थित अधिकारियों के पारस्परिक विचार-विमर्श एवं संवाद के दौरान आए सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं उपयुक्त सुझावों का ‘एचआर विज़न 2025’ के प्रारूप में समावेश किया गया।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges