Published On : Thu, Dec 12th, 2019

राज्यसभा में नागरिकता बिल पास होने पर खुशी की लहर –मोटवानी

Advertisement

नागपुर लोकसभा से भारी मतों से नागरिकता बिल पास होने के बाद आज बुधवार रात्रि को भी नागरिकता बिल पास हो गया।।विश्व सिंधी सेवा संगम के अध्यक्ष और नागपुर सेंट्रल सिंधी पंचायत की अध्यक्ष प्रताप ए मोटवानी ने नागरिकता बिल पास होने पर खुशी व्यक्त कर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक रहेगा।।विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद आज भाजपा ने बिल पास करवा कर ऐतिहासिक कार्य किया है।।

इस बिल के पास होने से बाहर की घुसपैठ रुकेंगी।और बंगला देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रताड़ित हिंदुओ को भारतीय नागरिकता मिलेगी।।मोटवानी ने कहा कि हिन्दू सिंधियों को भी भी इससे बेहद राहत मिलेगी।सिंधी समाज द्वारा कई वर्षों से सरकार से यह मांग रखी थी।लेकिन भाजपा सरकार ने अपना वायदा पूरा कर हिंदुओ को न्याय दिलवाया है।।

पाकिस्तान में सिंधियों को जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। बच्चीयों का अपहरण ,बलात्कार, और हिदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।।कोई भी हिन्दू वहाँ सुरक्षित नहीं है।।कानून व्यवस्था पूरी तरह हिटलरशाही है।

मोटवानी ने बताया पाकिस्तान से आये हिन्दू सिंधियों को नागरिकता का मुद्दा कई वर्षों से पेंडिंग था।।आज इस बिल के पास होने पर सभी को बेहद राहत होंगी।।प्रताप मोटवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी और ग्रह मंत्री श्री अमित शाह का अभिनंदन किया है।।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.